West Indies Announce Squad for T20I Series Against England: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में मिली सफलता के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने टी20 सीरीज के लिए भी अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। कैरेबियन टीम में करीब दो साल बाद अनुभवी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की वापसी हुई है। 35 वर्षीय ऑलराउंडर ने वेस्टइंडीज के लिए इससे पहले आखिरी मुकाबला साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप के तहत संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेला था। रसेल दुनिया भर के लीग में शिरकत करते हैं। यही वजह है कि उन्हें टी20 फॉर्मेट का सबसे विध्वंसक खिलाड़ी माना जाता है। उनके बल्ले से टी20 में करीब 8000 रन निकले हैं। वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 400 सफलता प्राप्त की है।
आगामी सीरीज के लिए मैथ्यू फोर्ड को भी कैरेबियन बेड़े में शामिल किया गया है। फोर्ड ने हाल ही में संपन्न हुए वनडे फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ अपने उम्दा खेल से हर किसी को प्रभावित किया है। यही नहीं उनका घरेलू टी20 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन रहा था। फोर्ड के अलावा शेरफेन रदरफोर्ड और स्पिनर गुडाकेश मोती को भी चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें- क्या रोहित शर्मा हैं खराब कप्तान? गौतम गंभीर का बयान कर देगा सब कुछ साफ
टी20 फॉर्मेट में टीम की अगुवाई रोवमैन पॉवेल करेंगे। वहीं उप-कप्तानी की जिम्मेदारी शाई होप के कंधों पर रखी गई है। होप की अगुवाई में वेस्टइंडीज ने वनडे फॉर्मेट में 2-1 से सफलता हासिल की है।
टीम का ऐलान करते हुए मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने कहा कि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले खिलाड़ियों को परखने का यह सीरीज अच्छा मौका है। हमने एक ऐसी टीम चुनी है जो हमें उम्मीद जगाती है कि वह हमें टूर्नामेंट में सफलता दिलाएगी। प्रमुख टूर्नामेंट से पहले हम खिलाड़ियों का मूल्यांकन करना जारी रखेंगे।
टी20 सीरीज के लिए विंडीज की 15 सदस्यीय टीम:
रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शाई होप (उप-कप्तान), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड।
वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड T20 इंटरनेशनल सीरीज शेड्यूल:
पहला T20 – 12 दिसंबर – केंसिंग्टन ओवल – बारबाडोस
दूसरा T20 – 14 दिसंबर – नेशनल स्टेडियम – ग्रेनाडा
तीसरा T20 – 16 दिसंबर – नेशनल स्टेडियम – ग्रेनेडा
चौथा T20 – 19 दिसंबर – ब्रायन लारा अकादमी – त्रिनिदाद
पांचवां T20 – 21 दिसंबर – ब्रायन लारा अकादमी – त्रिनिदाद
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
18 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
25 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
44 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines