'धोनी ने मेरा करियर बर्बाद...', रिटायरमेंट के बाद भारतीय खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी, 'थाला' के बारे में बताई सच्चाई

Amit Mishra on MS Dhoni: अमित मिश्रा ने कुछ महीनों पहले ही क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया. कई लोगों का मानना है कि एमएस धोनी ने मिश्रा का करियर बर्बाद कर दिया और वो जितने मैच खेल सकते थे, उतने नहीं खेल पाए. अब इसी विषय पर अमित मिश्रा ने खुलकर बात की और थाला के बारे में सच्चाई फैंस के सामने रखी.

Amit Mishra on MS Dhoni

धोनी को लेकर मिश्रा ने बताई सच्चाई

Amit Mishra on MS Dhoni: एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. उनकी कप्तानी में कई सारे प्लेयर्स ने अपना करियर बनाया है. अमित मिश्रा शानदार लेग स्पिनर रहे हैं लेकिन भारत के लिए उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला. लगातार अच्छी तरह परफॉर्म करने के बावजूद वो अपने 9 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर में सिर्फ 68 मैच खेल पाए. कई लोग कहते हैं कि मिश्रा का करियर धोनी ने बर्बाद कर दिया और उन्हें मौके नहीं दिए. अब मिश्रा ने रिटायरमेंट के बाद इस विषय पर खुलकर बात की.

विज्ञापन

धोनी ने बर्बाद किया मिश्रा का करियर?

अमित मिश्रा ने हाल ही में मेंस एक्सपी को इंटरव्यू दिया और इसी बीच उन लोगों को जवाब दिया, जिन्हें लगता है कि धोनी ने उनका करियर बर्बाद किया. मिश्रा ने क्लियर किया कि कैप्टेन कूल ने उनका करियर बर्बाद नहीं किया, बल्कि उन्हें मौके दिए. उन्होंने कहा, ‘लोग कहते हैं कि एमएस धोनी नहीं होते, तो मेरा करियर बेहतर होता. हालांकि, अगर वो नहीं होते, तो शायद मैं टीम में भी नहीं होता. मैं उनके नेतृत्व में ही टीम में आया था. मैं वापसी करता रहा. वो कप्तान के तौर पर लगातार मानते रहे, तभी मेरी वापसी होती रही. ये चीजों को देखने का एक सकारात्मक नजरिया है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL का रोमांच फेल करेगी विजय हजारे ट्रॉफी! हर एक टीम में भरे हैं चैंपियन सितारे, देखें पूरी लिस्ट

आखिरी सीरीज में भी मिला धोनी का सपोर्ट

अमित मिश्रा ने बताया कि उनकी आखिरी वनडे सीरीज में भी धोनी ने उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट किया. उनकी सलाह के कारण ही वो विकेट लेने में सफल हुए. उन्होंने कहा, ‘मेरे पास सपोर्ट है. जब भी मैं प्लेइंग 11 में था, ऐसा कभी नहीं था कि धोनी मेरे पास नहीं आए और मुझे टिप्स नहीं दी. वो हमेशा मुझे चीजें बताते थे.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रहा था और वो मेरी आखिरी वनडे सीरीज थी. एमएस धोनी कप्तान थे. ये मुश्किल गेम था और मैं बॉलिंग करने आया. हमने मैच में 260-270 रन बनाए थे. मैं रन रोकने की कोशिश कर रहा था, विकेट लेने की नहीं. कुछ ओवर बाद धोनी आए और मुझे समझाया. इसके बाद मुझे विकेट मिल गया.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ