Aman Rao Smashed Double Hundred: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 21 साल के युवा बल्लेबाज ने तबाही मचा दी. हैदराबाद के अमन राव ने ओपनिंग करते हुए अंत तक बल्लेबाजी की और 200 रन बनाए. IPL 2026 की शुरुआत से कुछ महीनों पहले उनका अच्छी फॉर्म में रहना राजस्थान रॉयल्स के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है. अमन राव के प्रदर्शन के दम पर हैदराबाद की टीम 352 रन का बड़ा स्कोर अर्जित करने में सफल रही. उन्होंने अपनी इस पारी में कुल 25 बाउंड्री लगाई.
अमन राव ने जड़ा दोहरा शतक
हैदराबाद और बंगाल के बीच विजय हजारे ट्रॉफी में मैच चल रहा है. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की और अमन राव ने बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया. अमन को राहुल सिंह गहलौत और कप्तान तिलक वर्मा का बढ़िया साथ मिला. इन दोनों के आउट होने के बाद प्रगनय रेड्डी के साथ उनकी साझेदारी हुई. अमन राव ने एक छोर से रन बनाना जारी रखा और वो अंत तक टिके रहे.
वो 153 गेंदों में 194 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. पारी की आखिरी गेंद पर अमन ने आकाश दीप की गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा और दोहरा शतक पूरा किया. 154 गेंदों में उन्होंने 200 रन जड़े. उनकी इस पारी में 12 चौके और 13 छक्के रहे. इस के दम पर हैदराबाद ने 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 352 रन बनाए.
ये भी पढ़ें:- AUS vs ENG: ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के तूफान में उड़ी इंग्लिश टीम, जानिए कैसा रहा सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन का हाल?
राजस्थान रॉयल्स की चमकी किस्मत
IPL 2026 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद के अमन राव को 30 लाख रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था. उस समय कोई अमन के बारे में उतना नहीं जानता था. अब 21 साल के इस युवा प्लेयर ने अपना टैलेंट दिखा दिया है. दोहरा शतक जड़ अमन ने साबित कर दिया है कि वो कितने टैलेंटेड हैं. राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद होगी कि IPL 2026 तक उनका इस तरह का प्रदर्शन जारी रहे और इसके बाद वो इंडियन प्रीमियर लीग में भी चौके-छक्कों की बारिश करें.
ये भी पढ़ें:- 1 ओवर में 34 रन… IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे बल्लेबाज ने मचाई तबाही, भारतीय मूल के कप्तान को जमकर धोया
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines