Akash Deep Bowling Secret : BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ बकाया 3 मैचों की के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया में बंगाल की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आकाश दीप को भी चुना गया है। आकाश दीप ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी घातक गेंदबाजी की थी। जिसके बाद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया। इससे पहले उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय टीम में भी चुना गया था, लेकिन उस समय वह अपना डेब्यू नहीं कर पाए थे। हालांकि अब उम्मीद की जा रही है कि आकाश दीप को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। वहीं हाल ही में आकाश दीप ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी गेंदबाजी पर काफी काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह इंग्लैंड के खिलाफ एक खास गेंद की प्रैक्टिस कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है वह खास गेंद जिसकी तैयारी में लगे हुए हैं आकाश दीप।
इस गेंद की तैयारी कर रहे हैं आकाश दीप
आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले अपनी रिवर्स स्विंग गेंदबाजी में और निखार लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने रिवर्स स्विंग गेंदबाजी को लेकर कहा कि किक्रेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में रिवर्स स्विंग एक कारगर हथियार है और मैंने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने पिच को लेकर कहा कि आज के समय में जो पिच बनाई जाती है, उससे उन्हें कम मदद मिलती है लेकिन वह इस पर भी काफी काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- MS Dhoni ने लकी नंबर 7 पर पहली बार दिया बयान, बताया यह क्यों है बहुत खास
उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी टेस्ट टीम में आ पाऊंगा
आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ टीम में चुने जाने के बाद कहा कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इतनी जल्दी भारतीय टेस्ट टीम में चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि अगर मैं घरेलू क्रिकेट और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन जारी रखता हूं तो भविष्य में मुझे भारतीय टीम में जगह मिल सकती है लेकिन इतनी जल्दी मुझे टेस्ट टीम में जगह मिलेगी इसकी उम्मीद मैने नहीं की थी। बता दें कि आकाश दीप लगभग 140 Km/h की गति से गेंदबाजी करते हैं। इसके अलावा वह गेंद को इन स्विंग के साथ आउट स्विंग करवाने में भी महारत रखते हैं। गेंदबाजी के साथ ही आकाश दीप एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं।
ये भी पढ़े- Virat Kohli की टेस्ट क्रिकेट में वापसी अब 6 महीने बाद, फैंस को करना होगा लंबा इंतजार
IPL में RCB से खेलते हैं आकाश
आकाश दीप IPL में विराट कोहली की टीम RCB की तरफ से खेलते हैं। उन्हें 20 लाख के बेस प्राइज के साथ 2022 में टीम में शामिल किया गया था। जिसके बाद से वह लगातार RCB की टीम से तरफ से खेल रहे हैं। आकाश ने अपना आईपीएल डेब्यू 2022 में किया था लेकिन उस समय वह सिर्फ 5 मैच ही खेल पाए थे। लेकिन उसके अगले सीजन में आकाश को सिर्फ 2 मुकाबले खेलने का मौका मिला । आकाश ने अब तक आईपीएल में खेले कुल 7 मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं और 264 रन भी बनाए हैं। आईपीएल 2024 में आकाश दीप अल्जारी जोसेफ और लॉकी फर्ग्युसन जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों के साथ गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे।
https://twitter.com/Thalastan/status/1756581304768835938
ये भी पढ़े- IND vs ENG: अब जाकर जमीन पर उतरा इंग्लैंड! बैजबॉल क्रिकेट का Idea देने वालों की लगाई क्लास
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या के फ्यूचर पर भी आया अपडेट
10 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
11 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines