हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

न्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी

Mukesh Kumar & Akash Deep: ईरानी कप में अपनी शानदार गेंदबाजी के जरिए आकाश दीप और मुकेश कुमार ने टीम इंडिया में अपनी वापसी की दावेदारी ठोक दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड दौरे के लिए चयनकर्ता उनके सिलेक्शन पर भी विचार कर सकते हैं.

विज्ञापन
भारतीय टेस्ट टीम में दो गेंदबाजों की हो सकती है वापसी (Image: ANI)

Akash Deep and Mukesh Kumar: भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. भारत कीवी टीम के खिलाफ 5 वनडे, 5 T20I और 2 टेस्ट मैच खेलने जा रहा है. न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम सिलेक्शन पर सभी की नजर है, क्योंकि अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद पहली बार चयनकर्ताओं की टीम के चयन के लिए बैठक होगी. भारतीय टेस्ट स्क्वाड पर सभी की नजर है, क्योंकि पिछली बार न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हरा दिया था. अब बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार और आकाश दीप की इस दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में वापसी संभव है.

आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी संभव

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आकाश दीप और मुकेश कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. आकाश दीप की टेस्ट टीम में वापसी की खबर कुछ समय पहले सामने आई थी और अब मुकेश कुमार के कमबैक को लेकर भी चर्चा हो रही है. रिपोर्ट में बताया गया है कि गौतम गंभीर के नेतृत्व वाली टीम मैनेजमेंट ने आकाश दीप को न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनने की इच्छा जताई है. ईरानी कप के समापन के बाद अब टीम मैनेजमेंट चाहती है कि चयनकर्ता मुकेश कुमार के नाम पर भी विचार करें. इन दोनों का टीम इंडिया में कमबैक हो सकता है.

ईरानी कप में किया शानदार प्रदर्शन

रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू-कश्मीर के बीच ईरानी कप का मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में आकाश दीप और मुकेश कुमार ने रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की. आकाश ने पहली पारी में 43 रन देकर 3 विकेट और दूसरी पारी में 45 रन देकर 3 विकेट झटके. दोनों पारियों में आकाश दीप ने सटीक गेंदबाजी की.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027’ टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी

मुकेश कुमार ने भी इस मैच में कुल 8 विकेट हासिल किए. पहली पारी में वह दो विकेट झटकने में सफल रहे, वहीं दूसरी पारी में मुकेश ने 33 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए. दोनों ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए सिलेक्शन मीटिंग से पहले अपनी इस गेंदबाजी के दम पर टीम मैनेजमेंट को उनके चयन पर विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है. बता दें कि आकाश दीप ने अगस्त 2025 में टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच खेला था, वहीं मुकेश कुमार फरवरी 2024 के बाद से टेस्ट टीम से बाहर हैं.

विज्ञापन

कब होगा टीम इंडिया का सिलेक्शन?

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते चयन समिति की बैठक होगी, जिसमें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड चुने जाएंगे. बता दें कि अजीत अगरकर की विदाई के बाद प्रज्ञान ओझा को फिलहाल चयन समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है. अभी नए चयनकर्ता का ऐलान नहीं हुआ है और तब तक चार सदस्यीय समिति ही भारतीय टीम के स्क्वाड का चयन करेगी. इसका सीधा अर्थ है कि अगले हफ्ते न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट, वनडे और T20I टीम का खुलासा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:- पृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola