'बहुत दूर जाएगा ये खिलाड़ी'...इस छोटे से बच्चे ने उड़ाए आकाश चोपड़ा के होश, देखें वीडियो

Akash Chopra shared video of boy ShauryaAmazing batting

Akash Chopra shared video of boy ShauryaAmazing batting

Akash Chopra: हमारे देश में क्रिकेट के क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हाल में राजस्थान के बाड़मेर जिले की एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक से बढ़कर एक चौके-छक्के लगा रही थी। जब सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हुआ तो वह रातों-रात सबकी नजर में आ गई।

आकाश चोपड़ा ने शेयर किया छोटे बच्चे का वीडियो

अब टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एक छोटे से लड़के का वीडियो शेयर किया है, जो लेफ्टी बल्लेबाजी करते हुए एक से बढ़कर एक शॉट्स लगा रहा है। 15 सेकंड के इस वीडियो में बच्चा कभी स्ट्रेट ड्राइव लगा रहा है तो कभी फ्लिक शॉट्स खेल रहा है। इस वीडियो को अब तक 45 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

https://twitter.com/cricketaakash/status/1628344063966515200?s=20

आकाश बोले- बहुत दूर जाएगा ये खिलाड़ी

वीडियो में दो विंडो दिख रही हैं। एक में बच्चा शॉट्स लगा है जबकि दूसरी विंडो में आकाश चोपड़ा कॉमेंट्री कर रहे हैं। वह इस बच्चे का नाम शौर्या बता रहे हैं और कह रहे हैं कि ये खिलाड़ी बहुत दूर जाएगा। इस बच्चे की बैटिंग ने न सिर्फ आकाश चोपड़ा बल्कि ट्विटर यूजर्स का भी दिल जीत लिया है।

इन दिनों चर्चा में हैं आकाश चोपड़ा

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने टेस्ट सीरीज में आउट आफ फॉर्म चल रहे केएल राहुल के समर्थन में उन पर भरोसा रखने की बात कही है, जबकि टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद लगातार राहुल के खराब प्रदर्शन को लेकर उन्हें टीम से ड्रॉप करने की मांग उठा रहे हैं। इस मुद्दे पर आकाश चोपड़ा और वेंकटेश प्रसाद के बीच ट्विटर वॉर भी देखने को मिला।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ