Vaibhav Suryavanshi: हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई. सीरीज 2-2 की बराबरी पर रही. पांचवां और निर्णायक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. पूरी सीरीज में वैभव सूर्यवंशी चर्चा में रहे क्यों उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली. भारतीय सरजमीं पर अभी तक उनका डेब्यू नहीं हुआ है. कई दिग्गजों ने उन्हें मौका देने की मांग की. भारत का अब न्यूजीलैंड दौरा शुरू होगा. टीम इंडिया पांच टी20 मैच खेलेगी. वैभव का वहां पर भी प्लेइंग-11 में खेल पाना मुश्किल लग रहा है. अब पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को सूर्यवंशी को लेकर खास सलाह दी है.
आकाश चोपड़ा ने वैभव को लेकर क्या कहा?
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग-11 में जगह को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि अगर वैभव प्लेइंग-11 में जगह नहीं बन रही है तो उन्हें टीम में रखने का भी मतलब नहीं है. आकाश ने कहा कि उन्हें टीम से बाहर करना चाहिए. चोपड़ा ने कहा कि वैभव को रणजी ट्रॉफी खेलनी चाहिए. वैभव ने अभी तक आठ टी20 मैचों में 286 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 186 से ज्यादा का रहा है. दो अर्धशतक वो लगा चुके हैं. वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी. उन्होंने इस साल आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था. इसके बाद उनकी भारतीय टी20 टीम में एंट्री हुई थी. सूर्यवंशी ने अपना डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में किया था. वहां पर उनकी बल्ला खामोस रहा था. हालांकि ज़िम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अच्छी पारियां खेलीं.
ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में आयुष बदोनी का धमाका, गुजरात के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, ठोका टीम इंडिया के लिए दावा
कैसे मिलेगी वैभव को प्लेइंग-11 में जगह?
आकाश चोपड़ा ने ये भी बताया कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में कैसे जगह मिल सकती है. उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट रोटेशन प्रणाली अपना सकता है. आकाश ने कहा, “सूर्यवंशी को जगह नहीं मिल रही है. इसका एक कारण है कि उनकी जगह ही नहीं बन रही है. आप उन्हें किसकी जगह खिला सकते हैं? वो संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जगह पर ही खेल सकते हैं. इनके अलावा वो किसी की जगह नहीं खेल सकते हैं. अब ये तीनों खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं तो वैभव को अचानक मौका नहीं मिल सकता है. मैं जानता हूं कि मेरी बात से कई लोगों का दिल टूट सकता है. मेरे बताए तरीके से ज्यादातर लोग सहमत भी नहीं होंगे. आप रोटेशन कर सकते हैं. इसके जरिए आप चारों खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं.”
ये भी पढ़ें:- विराट नंबर-1, बाबर टॉप-5 की दहलीज पर… कौन हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मौजूदा क्रिकेटर्स? देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
बीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को बनाया टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर
25 mins agoधोनी-युवराज के क्लब में शामिल हुए सलमान अली आगा
34 mins agoबीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए सिलेक्टर का किया ऐलान
44 mins agoकौन हैं चिन्मय सुतार? जिन्होंने रणजी में नाबाद 400 रन ठोक कर मचाई सनसनी
51 mins agoरणजी ट्रॉफी में 78 साल बाद फिर दिखा 400 रन का करिश्मा
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
1 hr agoRanji Trophy: 22 साल के मनवंत कुमार ने काटा गदर, नंबर-9 पर आकर ठोके 135 रन
1 hr agoIPL ट्रेड को लेकर आई 6 बड़ी खबरें, हार्दिक-यशस्वी बदल सकते हैं टीम
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में आयुष बदोनी का धमाका, गुजरात के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक
3 hrs agoविराट नंबर-1, बाबर टॉप-5 के करीब... सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मौजूदा खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines