Ajit Agarkar: BCCI की हाल ही में सालाना मीटिंग का आयोजन हुआ था. इसके बाद खबर सामने आई कि अजीत अगरकर का टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर के रूप में कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. BCCI के अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाने को लेकर खुलासा हुआ था. हालांकि, अब बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर ने खुद ही मुख्य चयनकर्ता के रूप में अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है. वह अब इस पद पर बने रहने की इच्छा नहीं रखते हैं.
अजीत अगरकर ने खुद छोड़ा पद!
BCCI नए चीफ सिलेक्टर को चुनने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने वाली है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत अगरकर ने BCCI के अधिकारियों को बता दिया है कि वह चीफ सिलेक्टर के रूप में आगे काम नहीं करना चाहते हैं. अगरकर के करीबी सूत्रों ने बताया कि अजीत ने BCCI को अपने फैसले के बारे में बता दिया था. चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा का विषय थे, क्योंकि उनका कॉन्ट्रैक्ट 4 अक्टूबर को खत्म होने वाला है.
कुछ महीनों पहले खबर सामने आई थी कि BCCI एक साल के लिए अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाना चाहती है. वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाने पर चर्चा हुई थी. हालांकि, रोहित शर्मा के लॉर्ड्स वनडे के बाद टीम इंडिया से बाहर होने की खबर ने बवाल मचा दिया और अचानक BCCI का मूड बदल गया.
ये भी पढ़ें:- भारत कब आएगी एशिया कप की दोनों ट्रॉफी? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा बयान
नया चयनकर्ता चुनने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू!
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि BCCI जल्द ही अपनी सीनियर सिलेक्शन समिति का नया चेयरमैन ढूंढने की प्रक्रिया शुरू करेगी. इसके अलावा जूनियर चयन कमेटी में सभी 5 पदों के लिए BCCI को चयनकर्ताओं की तलाश है. देवजीत सैकिया ने बताया कि उन्हें जूनियर सिलेक्शन कमेटी के लिए कई सारे आवेदन मिले और अगले दो हफ्तों में इसकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
कौन होगा अगला चीफ सिलेक्टर?
अजीत अगरकर को 2023 में भारतीय सीनियर टीम का चीफ सिलेक्टर बनाया गया था. उनका तीन साल का कार्यकाल अब खत्म होने जा रहा है. सभी के मन में सवाल है कि अगरकर के बाद अब किसे यह पद सौंपा जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. BCCI चाहे तो मौजूदा चयन समिति के किसी सदस्य को सीनियर पद पर प्रमोट कर सकती है. आने वाले दिनों में नए चीफ सिलेक्टर का खुलासा हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के अगले मुख्य चयनकर्ता बनने की रेस में हैं ये 4 खिलाड़ी, रो-को के दोस्त का नाम भी शामिल
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 min agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
35 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines