हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी? हुआ बड़ा खुलासा

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी हो गई है. उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए T20I टीम में शामिल किया गया है. भुवी पिछले कुछ सालों से टीम से बाहर थे और अब इसके पीछे का कारण सामने आ गया है.

विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी के बाद हुआ बड़ा खुलासा (Image: ANI)

Bhuvneshwar Kumar: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस सीरीज में भुवी लगभग 4 साल बाद वापसी कर रहे हैं और फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं. सभी के मन में सवाल है कि भुवी को IPL और घरेलू क्रिकेट में इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया में जगह क्यों नहीं मिल पा रही थी. बताया जा रहा है कि पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर अनुभवी गेंदबाजों के बजाय युवा गेंदबाजों को चुनने के पक्ष में थे.

अगरकर के कारण नहीं हो रही थी भुवनेश्वर की वापसी?

अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद पहली बार टीम इंडिया का चुनाव हुआ. प्रज्ञान ओझा के नेतृत्व वाली चयन समिति ने चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार को T20I टीम में जगह दी. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL में भुवी के शानदार प्रदर्शन के बावजूद चीफ सिलेक्टर पुराने गेंदबाजों की वापसी के खिलाफ थे. वह अनुभवी गेंदबाजों के बजाय युवाओं को चुनकर उन्हें लगातार मौका देना चाहते थे. इसी वजह से वह भुवनेश्वर कुमार की वापसी के खिलाफ थे.

नई चयन समिति ने लिया फैसला

रिपोर्ट में बताया गया है कि सेंट्रल जोन के चयनकर्ता आरपी सिंह ने पहले कई बार भुवनेश्वर कुमार की वापसी का विचार सामने रखा था, लेकिन मुख्य सिलेक्टर अजीत अगरकर से उन्हें समर्थन नहीं मिला. अगरकर की विदाई के बाद प्रज्ञान ओझा के नेतृत्व वाली चयन समिति ने भुवनेश्वर कुमार को मौका देने का निर्णय लिया, क्योंकि उनके पास अनुभव है. जसप्रीत बुमराह T20I सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं. इसी वजह से चयनकर्ताओं को एक अनुभवी गेंदबाज की जरूरत थी और भुवनेश्वर इस भूमिका में पूरी तरह फिट बैठ रहे थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी

भुवनेश्वर ने अपने प्रदर्शन के दम पर बनाई जगह

भुवनेश्वर कुमार सिर्फ अपने अनुभव के कारण वापस नहीं आए हैं. पिछले दो IPL सीजन में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लगातार दो IPL ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. IPL 2025 में भुवी ने 17 विकेट झटके थे, वहीं IPL 2026 में उन्होंने 28 विकेट अपने नाम किए थे.

विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया का सबसे मुश्किल टूर्नामेंट माना जाता है और भुवनेश्वर ने लगातार दो साल तक खुद को साबित किया, जिस वजह से उनकी वापसी हुई है. बता दें कि न्यूजीलैंड दौरे पर भुवी को अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव के रूप में तीन युवा तेज गेंदबाजों का साथ मिलेगा.

ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद ब्लॉकबस्टर वापसी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola