Team India: भारतीय क्रिकेट टीम आईपीएल 2026 के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने वाली है. जिसके लिए आज भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर कुछ बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं. टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर ऋषभ पंत को अचानक उपकप्तानी से हटा दिया गया है. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर के इस फैसले पर अब बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी के साथ गंभीर का पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है.
गौतम गंभीर के ऊपर उठे बड़े सवाल
एक समय भारतीय चयनकर्ताओं ने गौतम गंभीर को उपकप्तानी से हटाकर विराट कोहली को महेंद्र सिंह धोनी का डिप्टी बना दिया था. संन्यास लेने के बाद एक इंटरव्यू में गंभीर ने इसको लेकर बड़ा सवाल उठाया था. अब वहीं गौतम टीम इंडिया के हेड कोच हैं. जब से उन्होंने ये जिम्मेदारी संभाली है. उसके बाद से हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और अब ऋषभ पंत को उपकप्तानी से हटाया गया है. सोशल मीडिया पर फैंस इसको लेकर अब सवाल पूछ रहे हैं. कुछ फैंस का कहना है कि आईपीएल के प्रदर्शन को देखकर टेस्ट में ऋषभ पंत से उपकप्तानी लेने का फैसला किया गया है. जिसके कारण ही मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी फैंस के निशाने पर आ गए हैं.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में जगह डिजर्व नहीं करते थे ये 5 स्टार खिलाड़ी! BCCI ने फिर भी दिया मौका
ऋषभ पंत को नहीं किया गया बैक
मौजूदा समय में लिए जा रहे फैसलों पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. कुछ खिलाड़ियों को जहां बीसीसीआई बहुत ज्यादा बैक कर रही है, तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को सिर्फ एक गलती पर ही सजा दी जा रही है. ऋषभ पंत ने बतौर कप्तान गुवाहाटी टेस्ट खेला था. जहां पर उन्हें हार मिली थी. उसी को कारण बताते हुए ही अब मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर ने ये फैसला किया. वहीं उनकी जगह 34 वर्षीय केएल राहुल को अब टीम इंडिया का टेस्ट में नया उपकप्तान बनाया गया है.
ये भी पढ़ें: BAN vs PAK: सबसे शर्मनाक हार की कगार पर पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ दूसरे टेस्ट में भी कटने वाली है नाक!
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
25 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
37 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines