Ajinkya Rahane Not Happy Ignored BGT: अजिंक्य रहाणे इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. जुलाई 2023 में वो आखिरी बार भारतीय टीम की जर्सी में नजर आए थे. इसके बाद से वो लगातार घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन टीम इंडिया में उनकी जगह नहीं बन पा रही है. रहाणे इस समय मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं और उन्होंने हाल ही में छत्तीसगढ़ के खिलाफ 159 रन की धमाकेदार पारी खेली. अब उन्होंने इशारों-इशारों में सिलेक्टर्स पर तंज कसा है और बॉर्डर-गावस्कर सीरीज नहीं खेलने पर भड़ास निकाली है.
अजिंक्य रहाणे ने शतक बनाने के बाद क्या बोला?
एक इंटरव्यू में अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुने जाने के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘उम्र से नहीं, खेलने के तरीके से फर्क पड़ता है. माइकल हसी ने 30 साल का होने के बाद अपना डेब्यू किया था और इसके बावजूद उन्होंने रन बनाए. रेड बॉल में अनुभव का महत्व है. मुझे निजी तौर पर लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को मेरी जरूरत थी. 34-35 साल के होने के बाद खिलाड़ी हमेशा अच्छा करने की कोशिश करते हैं. अगर कोई खिलाड़ी रेड बॉल क्रिकेट के लिए सीरियस है, तो सिलेक्टर्स को इसपर विचार करना चाहिए. वो आकर मैच देखते हैं.’
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: वुमेंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज, एलिसा हीली की फिटनेस पर बड़ा अपडेट
चांस नहीं मिलने का किया जिक्र
अजिंक्य रहाणे ने बातचीत के दौरान सिलेक्टर्स पर इशारों-इशारों में तंज भी कसा. उन्होंने बताया कि अनुभवी प्लेयर होने के बावजूद उनके साथ कोई क्लियर बातचीत नहीं हुई. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरे जैसे अनुभवी खिलाड़ी को ज्यादा मौके मिलने चाहिए. कोई भी बातचीत नहीं की गई. मैं अभी जो चीजें कंट्रोल में है, उनपर फोकस कर सकता हूं. जैसा मैंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को मेरी जरूरत थी और मैं उसके लिए तैयार था.’
छत्तीसगढ़ के खिलाफ रहाणे ने किया कमाल
रणजी ट्रॉफी के ग्रुप डी में मुंबई और छत्तीसगढ़ के बीच मैच चल रहा है. दूसरे दिन के समापन के साथ मुंबई ने 8 विकेट खोकर 406 रन बनाए हैं. अजिंक्य रहाणे ने 303 गेंदों का सामना करते हुए 159 रन बनाए. इसी बीच उन्होंने 21 चौके लगा दिए. रहाणे ये साबित कर रहे हैं कि 37 की उम्र में भी वो टीम इंडिया के लिए उसी तरह का प्रदर्शन कर सकते हैं, जैसा वो पहले करते थे.
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया से लौटने से पहले रोहित शर्मा की नई पोस्ट ने मचाई हलचल, फैंस को कहा ‘आखिरी बार… अलविदा’
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines