ICC ODI World Cup 2027: अगले साल वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है. सभी टीमें तैयारी में लग गई हैं. हाल ही में इसका शेड्यूल भी सामने आया. ये टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा. इसकी मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया कर रहे हैं. अफ्रीका में ज्यादा मैच रखे गए हैं. खैर भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा ये सबसे बड़ा सवाल है. कुछ नाम तो पक्के लग रहे हैं. पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने वनडे वर्ल्ड के लिए पांच तेज गेंदबाजों को चुन लिया है. हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं दी है.
अजिंक्य रहाणे ने किन गेंदबाजों को दी जगह?
सोनी स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. उसमें अजिंक्य रहाणे ने वनडे वर्ल्ड के लिए पांच तेज गेंदबाजों को चुना. उन्होंने सबसे पहले जसप्रीत बुमराह का नाम लिया. इसके बाद उन्होंने अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और मयंक यादव का नाम लिया. वो चाहते हैं कि मयंक का वर्ल्ड कप में डेब्यू हो. मोहम्मद शमी ने 2023 के वर्ल्ड कप में गजब की गेंदबाजी कर भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाया था. मौजूदा समय में भी वो काफी चर्चा में चल रहे हैं. लगातार तगड़ी परफॉर्मेंस से वो टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं. उन्हें इग्नोर किया जा रहा है. कई लोगों का मानना है कि अगले साल वनडे वर्ल्ड कप टीम में उन्हें जगह दी जाएगी. हालांकि रहाणे उन्हें टीम मे शामिल नहीं करना चाहते हैं.
भुवनेश्वर कुमार ने हाल ही में टीम इंडिया में चार साल बाद वापसी की है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों में उन्हें जगह मिली. इससे पहले विंडीज के खिलाफ बेंगलुरु मुकाबले के लिए भी उन्हें टीम में रखा गया. रहाणे ने उनकी नाम भी नहीं लिया. भुवी ने पिछले कुछ सालों में गजब की गेंदबाजी कर खुद को साबित किया है. साउथ अफ्रीका की पिचों पर वो अपनी स्विंग से कमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: क्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान, टेस्ट क्रिकेट खिलाने की उठाई मांग
किसके साथ होगा भारत का पहला मैच?
वनडे वर्ल्ड कप में सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली के ऊपर होंगी. कोहली ने कह दिया है कि उनका लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना है. साथ ही साथ उन्होंने ये भी बता दिया है कि अगले साल का वर्ल्ड कप उनका आखिरी होगा. भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को करेगा. टीम इंडिया की पहली टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होने वाली है. इसके बाद 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा? नोट कर लें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
9 mins agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
29 mins agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
45 mins agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
46 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 hr agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
1 hr agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
2 hrs agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
2 hrs agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
3 hrs agoIND और NZ के बीच तीसरा T20I मैच कब-कहां खेला जाएगा? नोट कर लें शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines