Vijay Hazare Trophy: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के लिए जब भारतीय टीम का ऐलान हुआ तब लोग अजिंक्य रहाणे की अनुपस्थिति देख हैरान थे। चयनकर्ताओं ने 35 वर्षीय खिलाड़ी को लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के बीच टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। हालांकि, रहाणे टीम में वापसी करने का काबिलियत रखते हैं, लेकिन मौजूदा समय में ऐसा लग रहा है जैसे उनका बल्ला उनसे रूठा हुआ है। घरेलू क्रिकेट में भी वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। पिछले 15 दिनों में वह चौथी बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं और सस्ते में पवेलियन लौटे हैं।
तमिलनाडु के खिलाफ भी नहीं चला रहाणे का बल्ला:
विजय हजारे ट्रॉफी का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला मुंबई और तमिलनाडु के बीच आज (11 दिसंबर) से राजकोट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई की कप्तानी कर रहे रहाणे से उनकी टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं।
यह भी पढ़ें- PAK Vs AUS: सीरीज से पहले पाकिस्तान से आई दुखद खबर, स्टार बैटर ने लिया संन्यास
अनुभवी बल्लेबाज को तमिलनाडु के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है। मैच के दौरान वह तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए दो गेंद में महज एक रन बनाने में कामयाब रहे।
पिछले 7 लिस्ट ए पारियों में रहाणे का प्रदर्शन:
07 रन बनाम – उड़ीसा
78 रन बनाम – त्रिपुरा
12 रन बनाम – सौराष्ट्र
08 रन बनाम – पुदुचेरी
03 रन बनाम – रेलवे
34* रन बनाम – केरल
15* रन बनाम – सिक्किम
13 रन बनाम – बड़ौदा
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
28 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
46 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines