हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या IPL 2026 से पहले बदलेगा KKR का कप्तान? नई रिपोर्ट ने मचाई खलबली! मिल गया जवाब

KKR Captaincy Update: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा हुआ है. KKR के कप्तान को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. पिछले साल अजिंक्य रहाणे ने टीम की कमान संभाली थी. कई लोगों के मन में सवाल था कि क्या कप्तान बदलेगा. अब इसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन
KKR के कप्तान पर अपडेट

KKR Captaincy Update: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल का पिछला सीजन भूलने लायक रहा था. वो नंबर 8 पर रहे थे और इसी वजह से उन्होंने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया. ऑक्शन में KKR ने नए-नए नामों को अपने साथ जोड़ा. KKR के कई फैंस को लग रहा था कि शायद कप्तानी में भी बदलाव किया जाएगा. अब इसी को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें KKR की कप्तानी को लेकर सटीक जवाब मिल गया है.

KKR की कौन करेगा कप्तानी?

कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी को लेकर सभी के मन में सवाल खड़े हो रहे थे. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार KKR की कप्तानी अजिंक्य रहाणे ही करते हुए नजर आएंगे, इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. सोर्स ने उन्हें बताया, ‘अजिंक्य रहाणे कप्तानी के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं, क्योंकि उनके पास बहुत अनुभव है और वो KKR के प्लेयर्स के साथ घुल-मिल गए हैं. फ्रेंचाइजी ने यह तय कर लिया है कि वो इस सीजन टीम की कप्तानी करेंगे.’

ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप जीतने के बाद हुई सूर्यकुमार यादव की हुई आलोचना, रिकी पोंटिंग ने उठाए सवाल

विज्ञापन

IPL 2025 में कैसा था KKR का प्रदर्शन?

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR ने IPL 2025 में 13 मैच खेले और सिर्फ 5 में ही जीत दर्ज कर पाए. कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और इसी वजह से उनकी टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई और बाहर हो गई. अजिंक्य रहाणे KKR के लिए पिछले सीजन सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. उन्होंने 13 मैचों में हिस्सा लेते हुए 390 रन ठोके थे. उनकी ओर से तीन अर्धशतक आए थे.

KKR के पास टॉप ऑर्डर में कई विकल्प

IPL 2025 में अजिंक्य रहाणे नंबर 3 पर खेले थे और वो इसी पोजीशन पर इस साल भी खेल सकते हैं. KKR ने फिन एलन, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र और कैमरून ग्रीन को अपने साथ जोड़ा है और यह चारों ही टॉप ऑर्डर के खिलाड़ी हैं. उनके पास सुनील नरेन का विकल्प भी है. कुल मिलाकर KKR के पास टॉप ऑर्डर में कई विकल्प हैं और देखना होगा कि वो किस कॉम्बिनेशन के साथ खेलते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- धोनी-रोहित तो हैं ही, लेकिन क्या आप जानते हैं IPL जीतने वाले बाकी 7 कप्तानों के नाम? देखिए पूरी लिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola