Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11 चुनी हैं. इस टीम में उन्होंने उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिनके साथ वो खुद क्रिकेट खेले हैं. ऐसे में पूर्व दिग्गजों का नाम लिस्ट में नहीं है. अजिंक्य रहाणे ने साल 2013 में टेस्ट डेब्यू किया था. उनके बाद कई दिग्गज खेले हैं. लेकिन अपनी ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11 में रहाणे ने विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों को मौका नहीं दिया है.
पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने चुनी ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11 की बात करें तो अजिंक्य रहाणे ने सभी को चौंकाते हुए सलामी बल्लेबाज के रूप में मुरली विजय को चुना है. विजय का साथ देने के लिए अजिंक्य रहाणे ने शिखर धवन को चुना है. इस जोड़ी ने 5 सालों तक टीम इंडिया के लिए साथ खेला है. नंबर 3 पर उन्होंने दिग्गज राहुल द्रविड़ को मौका दिया है. इसके अलावा इस टीम में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को भी रहाणे ने जगह नहीं दी है. सचिन के साथ ही रहाणे ने खेला है. अजिंक्य रहाणे ने खुद को भी इस प्लेइंग 11 में रखा है.
कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अजिंक्य रहाणे ने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को ही चुना है. स्पिन के विकल्प के लिए रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को ही अजिंक्य रहाणे ने जगह दी है. दोनों ने 10 सालों तक राज किया है. बात अब तेज गेंदबाजी की करें तो सभी को चौंकाते हुए भुवनेश्वर कुमार को उन्होंंने प्लेइंग 11 में जगह दी है. इसके अलावा उन्होंने मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा को अजिंक्य रहाणे ने मौका दिया है. फिलहाल इस प्लेइंग 11 की जमकर चर्चा हो रही है.
कई दिग्गजों को रहाणे ने नहीं दी टीम इंडिया में जगह
अपनी टीम में पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दिग्गज रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है. इसके अलावा उन्होंने पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी प्लेइंग 11 जगह नहीं दी है. जोकि सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात है. इस टीम में अंजिक्य रहाणे ने तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी चांस नहीं दिया है. इतना ही नहीं जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज को भी रहाणे ने अपनी टीम में जगह नहीं दी है. इसके अलावा इस टीम में उन्होंने ऋषभ पंत जैसे विकेटकीपर को भी जगह नहीं दी है. चेतेश्वर पुजारा का नाम भी टीम में नहीं है. इन 6 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को अपने दम पर कई मुकाबले जिताए हैं.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी OUT, मयंक यादव IN…अजिंक्य रहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
अजिंक्य रहाणे की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
मुरली विजय, शिखर धवन, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा.
ये भी पढ़ें: क्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान, टेस्ट क्रिकेट खिलाने की उठाई मांग
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
6 mins agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
8 mins agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
29 mins agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
45 mins agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
59 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 hr agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
1 hr agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
2 hrs agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
2 hrs agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines