अजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11, विराट-बुमराह को नहीं दी जगह

Team India: टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज रहे अजिंक्य रहाणे ने संन्यास के बाद कमेंट्री करना शुरू कर दिया है. जहां पर वो खुलकर बोलते हुए नजर आते हैं. इस दौरान उन्होंने भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11 चुनी है. जिसमें कई दिग्गजों का नाम नहीं नजर आ रहा है.

Ajinkya Rahane

Ajinkya Rahane ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 (Pic Credit- ANI)

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11 चुनी हैं. इस टीम में उन्होंने उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिनके साथ वो खुद क्रिकेट खेले हैं. ऐसे में पूर्व दिग्गजों का नाम लिस्ट में नहीं है. अजिंक्य रहाणे ने साल 2013 में टेस्ट डेब्यू किया था. उनके बाद कई दिग्गज खेले हैं. लेकिन अपनी ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11 में रहाणे ने विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों को मौका नहीं दिया है. 

विज्ञापन

पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने चुनी ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11 

ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11 की बात करें तो अजिंक्य रहाणे ने सभी को चौंकाते हुए सलामी बल्लेबाज के रूप में मुरली विजय को चुना है. विजय का साथ देने के लिए अजिंक्य रहाणे ने शिखर धवन को चुना है. इस जोड़ी ने 5 सालों तक टीम इंडिया के लिए साथ खेला है. नंबर 3 पर उन्होंने दिग्गज राहुल द्रविड़ को मौका दिया है. इसके अलावा इस टीम में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को भी रहाणे ने जगह नहीं दी है. सचिन के साथ ही रहाणे ने खेला है. अजिंक्य रहाणे ने खुद को भी इस प्लेइंग 11 में रखा है. 

विज्ञापन

कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अजिंक्य रहाणे ने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को ही चुना है. स्पिन के विकल्प के लिए रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को ही अजिंक्य रहाणे ने जगह दी है. दोनों ने 10 सालों तक राज किया है. बात अब तेज गेंदबाजी की करें तो सभी को चौंकाते हुए भुवनेश्वर कुमार को उन्होंंने प्लेइंग 11 में जगह दी है. इसके अलावा उन्होंने मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा को अजिंक्य रहाणे ने मौका दिया है. फिलहाल इस प्लेइंग 11 की जमकर चर्चा हो रही है. 

कई दिग्गजों को रहाणे ने नहीं दी टीम इंडिया में जगह 

अपनी टीम में पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दिग्गज रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है. इसके अलावा उन्होंने पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी प्लेइंग 11 जगह नहीं दी है. जोकि सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात है. इस टीम में अंजिक्य रहाणे ने तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी चांस नहीं दिया है. इतना ही नहीं जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज को भी रहाणे ने अपनी टीम में जगह नहीं दी है. इसके अलावा इस टीम में उन्होंने ऋषभ पंत जैसे विकेटकीपर को भी जगह नहीं दी है. चेतेश्वर पुजारा का नाम भी टीम में नहीं है. इन 6 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को अपने दम पर कई मुकाबले जिताए हैं. 

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11

मुरली विजय, शिखर धवन, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ