हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL में अजिंक्य रहाणे का अनोखा 'दोहरा शतक', ऐसा इतिहास रचने वाले 11वें खिलाड़ी बने

Ajinkya Rahane New Record: अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो कई खिलाड़ियों का ख्वाब होता है, लेकिन हर किसी के नसीब में ये रिकॉर्ड नहीं आता. उन्होंने टूर्नामेंट में अनोखा ‘दोहरा शतक’ लगाया है.

विज्ञापन
Ajinkya Rahane KKR

Ajinkya Rahane 200th IPL Match: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस होते ही अजिंक्य रहाणे ने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है. ये उनका 200वां आईपीएल मैच है, और इस मुकाम तक पहुंचने वाले वो टूर्नामेंट के इतिहास के 11वें खिलाड़ी बन गए. पिछले सीजन में उन्होंने पीयूष चावला का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 192 आईपीएल मुकाबले खेले हैं.

धोनी सबसे आगे

सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है, जिन्होंने टूर्नामेंट के 278 मुकाबलों में शिरकत की है. लिस्ट में इसके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने 273 आईपीएल मैच खेले हैं. आरसीबी के लेजेंड प्लेयर विराट कोहली 268 मैचों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

यह भी पढ़ें- LSG vs DC मैच में नजर आईं हसीन टीवी एंकर, फैंस की थम गईं सांसें, आखिरी कौन हैं ये ‘चेन्नई एक्सप्रेस’?

विज्ञापन

निशाने पर रायडू का रिकॉर्ड

अंजिक्य रहाणे के निशाने पर अब अंबाती रायडू का रिकॉर्ड है, जिन्होंने 2010 से लेकर 2023 तक इंडियन प्रीमियर लीग के 204 मुकाबले खेले हैं. जाहिर सी बात है कि रहाणे अगर चोटिल नहीं हुए तो वो आसानी से रायडू को पीछे छोड़ देंगे. करेंट प्लेयर में रवींद्र जडेजा 255 मैचों के साथ लिस्ट में 5वें नंबर पर बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें- केएल राहुल को गोल्डन डक पर आउट कर इस खास क्लब में शामिल हुए मोहम्मद शमी, ऐसा करिश्मा करने वाले 11वें गेंदबाज

विज्ञापन

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट

खिलाड़ीकब से कब तकमैच
एमएस धोनी (CSK/RPS)2008–2025278
रोहित शर्मा (DCH/MI)2008–2026273
विराट कोहली (RCB)2008–2026268
दिनेश कार्तिक (DC/GL/KKR/KXIP/MI/RCB)2008–2024257
रवींद्र जडेजा (CSK/GL/Kochi/RR)2008–2026255
शिखर धवन (DC/DCH/MI/PBKS/SRH)2008–2024222
रविचंद्रन अश्विन (CSK/DC/KXIP/RPS/RR)2009–2025221
सुरेश रैना (CSK/GL)2008–2021205
रॉबिन उथप्पा (CSK/KKR/MI/PWI/RCB/RR)2008–2022205
अंबाती रायडू (CSK/MI)2010–2023204
अजिंक्य रहाणे (CSK/DC/KKR/MI/RPS/RR)2008–2026199
पीयूष चावला (CSK/KKR/KXIP/MI)2008–2024192
भुवनेश्वर कुमार (PWI/RCB/SRH)2011–2026191
सुनील नरेन (KKR)2012–2026190

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola