Who Is LSG New Captain: IPL 2026 में LSG का प्रदर्शन खास नहीं रहा था. बतौर कप्तान ऋषभ पंत भी बढ़िया बल्लेबाजी नहीं कर पाए. टीम विवादों में रही थी. खैर बाद में पंत ने लखनऊ की कप्तानी भी छोड़ दी. इसके बाद कुछ दिन बाद खबर आई कि पंत की दोबारा दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है. ट्रेड डील के तहत कुलदीप यादव लखनऊ में चले गए. तब से एक सवाल सभी के दिमाग में बना हुआ है कि लखनऊ का अगला कप्तान कौन बनेगा. LSG के अनुभवी बल्लेबाज एडन मार्करम ने पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
एडन मार्करम का बड़ा बयान
लगातार अफवाहें सामने आ रही हैं कि LSG के अगले कप्तान एडन मार्करम बन सकते हैं. उन्हें कप्तानी का अनुभव भी है. वो साउथ अफ्रीका की टी-20 टीम के कप्तान भी हैं. क्रिकइंफो से बात करते हुए इस मुद्दे पर मार्करम ने कहा, “मुझे अभी इस बारे में कुछ नहीं पता है. मैनेजमेंट को जो सही लगता है, वो ही करें. हमारी टीम में अच्छे लीडर मौजूद हैं. इस वजह से मैं टॉपिक को लेकर चिंता में नहीं हूं. जिसे भी कप्तानी मिलेगी, वो पूरी मेहनत के साथ जिम्मेदारी लेगा”.
ये भी पढ़ें: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कब खेला था पहला टेस्ट मैच? जानिए 44 साल पुराने सुनहरे सफर की कहानी
अनुभव को लेकर मार्करम ने क्या कहा?
मौजूदा समय में मार्करम इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं. कप्तानी में अनुभव को लेकर उन्होंने कहा, “किसी भी टीम की कप्तानी करना आसान नहीं है. कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. अब तक मेरा सफर बढ़िया रहा है. मैं इसका आनंद ले रहा हूं. टीम में जोस बटलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी है. उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है. मेरा ध्यान हमेशा खुद के अच्छे प्रदर्शन और टीम की सफलता पर होता है.”
IPL में LSG का स्क्वाड
एडन मार्करम, अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी, आकाश सिंह, हिम्मत सिंह, मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, मुकुल चौधरी, एनरिक नॉर्टजे, आवेश खान, निकोलस पूरन,, दिग्वेश राठी, मयंक यादव, एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, मैथ्यू ब्रीट्जके, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे, आयुष बडोनी, शहबाज अहमद, कुलदीप यादव
ये भी पढ़ें: कौन हैं कश्मीरी फाइटर ओवैस याकूब? जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियन को धूल चटाकर MMA में रचा इतिहास
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
31 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines