Sachin Tendulkar: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज युवराज सिंह ने 22 जुलाई को लंबी चुप्पी तोड़ते हुए सीजेपी प्रोटेस्ट पर अपना बयान जारी किया था. अब इसके अगले दिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी इस प्रोटेस्ट पर बड़ा बयान दिया है. जहां पर उन्होंने सभी छात्रों के पक्ष में बात कही है. सचिन का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने सरकार से पेपर लीक की समस्या का समाधान तलाशने की भी बात कही है.
CJP Protest पर बोले सचिन तेंदुलकर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हुआ सीजेपी प्रोटेस्ट अब मुंबई में भी शुरू हो गया है. जिस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘मेरे पिता एक प्रोफेसर थे. वे कई युवा छात्रों के मार्गदर्शक और गुरु थे. उन्होंने बचपन से मुझे एक बात सिखाई थी. असफल होना ठीक है, लेकिन धोखा देना नहीं. कभी भी शॉर्टकट मत अपनाओ.’
सचिन तेंदुलकर ने आगे कहा, ‘समाज के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी संस्कृति और मूल्यों को सही दिशा दें. यदि कोई समाज मेहनत से अधिक केवल परिणामों को महत्व देता है, तो वह मेरिट की बजाय शॉर्टकट अपनाने लगता है. आज यदि छात्रों को यह महसूस हो रहा है कि उनकी कड़ी मेहनत का उचित सम्मान नहीं हुआ, तो उनकी निराशा स्वाभाविक है. हम सभी को मिलकर ऐसा प्रयास करना चाहिए कि भविष्य में उन्हें फिर कभी ऐसा महसूस न करना पड़े.’
ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट पर युवराज सिंह ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर जारी किया बयान
बच्चों के भविष्य पर बोले सचिन तेंदुलकर
समाज के हर वर्ग से अपील करते हुए महान सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘भारत का युवा सपनों और ऊर्जा से भरा हुआ है. वहीं हमारी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है. माता-पिता, शिक्षक, मित्र, रिश्तेदार, स्कूल और प्रशासन समाज के हर वर्ग की यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वे युवाओं का उत्साह बनाए रखें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें. हमें ऐसा माहौल बनाना होगा जहां मेहनत का सम्मान हो, ईमानदारी को प्रोत्साहन मिले और योग्यता की जीत हो. मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी मिलकर ऐसे समाधान खोजेंगे जो हमारे बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाएं और उनके सपनों की रक्षा करें.’
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर टूटा वैभव सूर्यवंशी का कहर, भारत ने 7 विकेट से मारी बाजी
संबंधित खबरें
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट हुए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल
13 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी पहले टी-20 मैच में बेंच पर आ सकते हैं नजर
14 mins agoवैभव IN... न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में ऐसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड
39 mins ago1 वर्ल्ड कप और 2 गोल्ड, जानिए कैसा रहा हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड?
40 mins agoसौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, IPL 2027 में करेंगे फैसला
2 hrs agoस्मृति मंधाना बन सकती हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान
2 hrs agoएक ओवर में 6 छक्के लगाना है वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा सपना, देखें VIDEO
4 hrs agoआकाश चोपड़ा ने चुने वनडे इतिहास के 5 सबसे महान भारतीय खिलाड़ी
4 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, किया चौंकाने वाला ऐलान
4 hrs agoकब, कहां और कैसे देखें IND vs WI मैच? जानें फ्री में देखने का जुगाड़
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines