Big Change in Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बेहद ही खराब दौर से गुजर रहा है. टीम को हर फॉर्मेट में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. इसे देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब जल्दी ही कुछ बड़े बदलाव कर सकता है. हाल ही में बाबर आजम को पाक टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है. शान मसूद को हटाकर उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है. सामने आ रही ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अब बाबर को टी20 टीम की कमान भी मिलने वाली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सलमान अली आगा की कप्तानी से बिल्कुल भी खुश नहीं है जिसके तहत बदलाव हो सकता है.
पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव की लहर
पाकिस्तान की टीम हर फॉर्मेट में लगातार शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है. हाल ही में टीम को बांग्लादेश के हाथों टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से ही टीम के नेतृत्व पर सवाल खड़े होने लगे थे. आगामी आईसीसी के टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए पीसीबी टेस्ट के बाद टी20 में भी बाबर आजम को कप्तान बनाना चाहती है. पाकिस्तानी पब्लिकेशन डेली औसाफ की एक रिपोर्ट के अनुसार इसके ऊपर पाक क्रिकेट में गहरा मंथन हो रह है.
बाबर आजम का टी20 कप्तानी में रिकॉर्ड
बाबर आजम का टी20 रिकॉर्ड बाकी पाक कप्तानों से बेहतर रहा है. उन्होंने पाक टीम के लिए 85 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने 48 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं 29 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. उनकी कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 56.47 रहा है. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में टीम के लिए 145 मुकाबले खेले हैं जिसमें शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 4596 रन बनाए हैं. कप्तान के तौर पर उनकी वापसी टीम में नया बदलाव ला सकती है और टीम आईसीसी टूर्नामेंट के साथ-साथ इंटरनेशनल दौरों पर भी दम दिखा सकती है.
ये भी पढ़िए- ENG vs IND: संजू सैमसन IN, तिलक वर्मा OUT… चौथे टी20 के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
21 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines