पहले भारत अब साउथ अफ्रीका, पावर प्ले में 6 छक्के लगाकर मिचेल मार्श ने दोहराया इतिहास

Mitchell Marsh: मिचेल मार्श ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और पावर प्ले में 6 छक्के जड़ दिए. इसी के साथ उन्होंने इतिहास को दोहरा दिया. मार्श ने इस मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम के लिए अहम योगदान दिया.

मिचेल मार्श बल्लेबाजी करते हुए/ Image Source: ANI

मिचेल मार्श बल्लेबाजी करते हुए/ Image Source: ANI

Mitchell Marsh: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 24 सितंबर को डरबन में खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका की ओर से मैथ्यू ब्रीत्जके ने शानदार प्रदर्शन किया और शतकीय पारी खेली. उनकी शतकीय पारी के दमपर साउथ अफ्रीका ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे कप्तान मिचेल मार्श ने भी कमाल कर दिया. उन्होंने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली और इतिहास को दोहरा दिया.

विज्ञापन

मिचेल मार्श ने जड़े 6 छक्के

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में मिचेल मार्श ने अपनी पारी के दौरान पावर प्ले में 10 छक्के लगाए. इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में पावर प्ले के अंदर एक पारी में दूसरी बार 6 छक्के जड़े. इससे पहले मिचेल मार्श ने साल 2023 में भारत के खिलाफ वनडे में पावर प्ले के अंदर 6 छक्के जड़े थे.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे प्रारूप में पावर प्ले के दौरान एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के अब तक मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने ही लगाए हैं. वॉर्नर ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2023 में पावर प्ले के दौरान 6 छक्के लगाए थे.

मार्श ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका में ऑस्ट्रेलिया के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 36 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली, जो वनडे क्रिकेट के लिहाज से काफी तेज है. अपनी पारी के दौरान मार्श ने 5 चौके और 6 छक्के अपने नाम किए. उन्होंने 166.67 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. हालांकि केशव महाराज ने उन्हें आउट कर चलता किया. लेकिन तब तक वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम भूमिका निभा चुके थे.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए शुरुआती 10 ओवरों में सबसे ज्यादा छक्के (ODI)


6 – मिच मार्श बनाम भारत, विशाखापट्टनम, 2023
6 – डेविड वॉर्नर बनाम न्यूज़ीलैंड, धर्मशाला, 2023
6 – मिच मार्श बनाम दक्षिण अफ्रीका, डरबन, 2026

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ने बनाए 297 रन

इस मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 297/8 रन बनाए हैं. ब्रीटज्के के अलावा मार्को जानसेन ने 59 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होने 10 ओवर में 57 रन खर्च कर 3 विकेट लिए, जबकि एडम जंपा को 3 सफलता मिली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ