हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंग्लैंड दौरे के बाद BCCI लेगा बड़ा फैसला! गौतम गंभीर के 2 खास पर गिर सकती है गाज

इंग्लैंड के दौरे के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में जल्द बड़े बदलाव होते नजर आ सकते हैं. बीसीसीआई टीम इंडिया की लगातार हार के बाद अब बड़े फैसले ले सकता है. इसको लेकर लगातार विचार चल रहा है और अंतिम फैसला सीरीज खत्म होने के बाद लिया जाएगा.

विज्ञापन
AI Generated Image

टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर व्हाइट बॉल सीरीज खेल रही है. इस दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद से ही टीम इंडिया मैनेजमेंट सवालों के घेरे में है. ऐसे में अब सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार इस दौरे के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. गौतम गंभीर के 2 बेहद ही खास और करीबी रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल के भविष्य पर बीसीसीआई सोच विचार कर सकती है. बोर्ड की तरफ से इसको लेकर मीटिंग की जाएगी, जिसमें इन दोनों का टीम इंडिया के साथ भविष्य तय किया जाएगा.

टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ से 2 की होगी छुट्टी?

साल 2024 में गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया में बदलाव का दौर शुरू हुआ था. रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल भी टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल हुए थे. ये दोनों ही गंभीर के साथ आईपीएल में केकेआर के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे. सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों की छुट्टी होना अब लगभग तय माना जा रहा है. इंग्लैंड दौरे के बाद इसके ऊपर बीसीसीआई फैसला कर सकता है. रयान टेन डोशेट ने ऐसे में अब आईपीएल फ्रेंचाइजी कोचिंग को लेकर बात शुरू कर दी है. इसी के साथ टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप पर भी बोर्ड की गाज गिर सकती है. उनकी भी कोचिंग स्टाफ से छुट्टी की जा सकती है. साल 2021 से वो टीम के साथ जुड़े हुए हैं. 

जिम्बाब्वे दौरे पर कोच के तौर पर लक्ष्मण जाएंगे 

इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के दौरे पर जाना है, जहां 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे पर टीम इंडिया के साथ बदला हुआ कोचिंग स्टाफ ट्रैवल करेगा. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण इस दौरे पर टीम इंडिया के कोच के तौर पर जाएंगे. 23 जुलाई से टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे की शुरुआत होने जा रही है. 19 जुलाई को टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर अपना आखिरी मैच खेलेगी जिसमें गंभीर कोच होंगे. ऐसे में उनको आराम देने के लिए बोर्ड की तरफ से ये फैसला लिया गया है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- बैजबॉल के बाद अब इंग्लैंड क्रिकेट में होगी ‘द वॉल’ युग की शुरुआत! हेड कोच बनने की रेस में टॉप पर भारतीय दिग्गज का नाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola