हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक दो नहीं अब पूरे 4 महीने बाद टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और किस टीम से होगा सामना

Team India Next test Match: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक पारी और 300 रनों से जीत हासिल की है. सवाल ये है कि टीम इंडिया अपना अगला टेस्ट मैच कब, कहां और किस टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी.

विज्ञापन
Source -: Instagram/shubmangill

Team India Next test Match: टीम इंडिया ने आईपीएल खत्म होने के बाद रेड बॉल क्रिकेट का अभियान अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू किया. इकलौते टेस्ट मैच में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत हासिल की. ये टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी रही. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों के अंतर से हराया. इसी के साथ अब हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि अब भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट कब खेलेगी और टीम इंडिया का अगला टेस्ट मुकाबला किस टीम के खिलाफ होगा. जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया अगले 4 महीने तक कोई भी रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेलने वाली है. 

अब सीधा नवंबर में होगी टेस्ट सीरीज

टीम इंडिया का शेड्यूल एक्शन से भरपूर नजर आ रहा है लेकिन इसमें टेस्ट क्रिकेट कम ही देखने को मिलेगा. वनडे और टी20 मैचों की सीरीज जमकर होने वाली हैं. टीम इंडिया के अगले टेस्ट मैच की बात करें तो वो 19 नवंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया के लिए ये दौरा मल्टीफॉर्मेट होगा, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर को टी20 सीरीज के साथ होगी. 5 मैचों की टी20 सीरीज और 5 मैचों की वनडे सीरीज के बाद अंत में 2 मैचों की रेड बॉल सीरीज खेली जाएगी. 

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है

क्रमांकमैचस्थानतारीखसमय (भारतीय समयानुसार)
1पहला टेस्टवेलिंगटन, न्यूजीलैंड19 नवंबर – 23 नवंबर 2026सुबह 3:30 बजे
2दूसरा टेस्टक्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड27 नवंबर – 1 दिसंबर 2026सुबह 3:30 बजे

WTC फाइनल में जगह बनाना होगी चुनौती

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जीत हासिल कर ली है. ये मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नहीं जोड़ा गया है. टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में खेले 9 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है और छठे पायदान पर है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम को अगर फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो आगे आने वाले मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा. तब ही टीम इंडिया नंबर 1 और नंबर 2 पर पहुंच पाएगी और फाइनल में जगह पक्की होगी. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- BAN vs AUS 1st ODI Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी बांग्लादेश की चुनौती, जानें कहां देखें लाइव एक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola