---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

BAN vs AUS 1st ODI Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी बांग्लादेश की चुनौती, जानें कहां देखें लाइव एक्शन

BAN vs AUS 1st ODI Live Streaming: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. ये मुकाबला ढाका में खेला जाएगा. पाकिस्तान से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पर साख बचाने की चुनौती होगा तो वहीं बांग्लादेश इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी. आइए आपको बताते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी.

---विज्ञापन---

BAN vs AUS 1st ODI Live Streaming: पाकिस्तान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे और टी20 मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश के दौरे पर है. इस दौरे की शुरुआत वनडे मुकाबले के साथ होने जा रही है. वनडे सीरीज में 3 मैच खेले जाएंगे. बांग्लादेश के पास इस सीरीज में जीत हासिल कर इतिहास रचने का मौका होगा तो वहीं ऑस्ट्रेलिया अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी. इससे पहले साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश का दौरा किया था, जिसमें टीम ने मेजबानों तो 3-0 से हराया था. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान एक बार फिर जोश इंग्लिस संभालेंगे तो वहीं बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज होंगे. ऐसे में चलिए आपको पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं. 

बांग्लादेश (Bangladesh) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) मैच कब खेला जाएगा? 

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच का ये मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार पहले वनडे मैच की शुरुआत 10 बजकर 30 मिनट पर होगी तो वहीं इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

---विज्ञापन---

बांग्लादेश (Bangladesh) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) मैच कहां खेला जाएगा?

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच का ये मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. 

बांग्लादेश (Bangladesh) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में क्रिकेट प्रेमी अगर इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो इसकी सुविधा भी उपलब्ध है. बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड एप और वेबसाइट पर होगी. इसके लिए सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदना पड़ सकता है. 

---विज्ञापन---

बांग्लादेश (Bangladesh) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

बांग्लादेश टीम: तंजीद हसन तमीम, सौम्या सरकार, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), मोसादेक हुसैन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तनवीर इस्लाम, सैफ हसन, नुरुल हसन

ऑस्ट्रेलिया की टीम: जोश इंग्लिस (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, कैमरन ग्रीन, कूपर कोनोली, लियाम स्कॉट, मैथ्यू कुहनेमैन, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मैथ्यू शॉर्ट, बेन ड्वारशुइस, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- IND vs AFG: ऐतिहासिक जीत के बाद भी टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में नहीं मिला एक भी अंक, जानें कारण

First published on: Jun 09, 2026 09:50 AM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola