Hong Kong Sixes 2026: हांगकांग सुपर सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट का सफल समापन हो गया है. अफगानिस्तान की टीम को इस बार बड़ी सफलता मिली है. अफगानिस्तान ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर पहली बार हांगकांग सुपर सिक्सेस टूर्नामेंट का खिताब जीता है. गुलबदीन नईब की कप्तानी में अफगानिस्तान ने इस बार इतिहास रच दिया है. मिशन रोड ग्राउंड, मोंग कोक में खेला गया फाइनल मुकाबला शानदार रहा. अंत में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से मात मिली.
अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन
फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी की. उन्होंने 6 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 115 रनों का स्कोर बनाया. अफगानिस्तान की टीम ने 5.1 ओवर्स में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. अफगानिस्तान ने मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की. बल्लेबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. 32 के स्टोर पर दो विकेट अफगानिस्तान ने गंवा दिए थे. करीम जनत और गुलबदीन नईब जल्दी पवेलियन लौट गए. उस वक्त लगा था कि ऑस्ट्रेलिया मुकाबला जीत जाएगा लेकिन इमरान नजीर ने तगड़ी पारी खेली. उन्होंने एक छोर से तेजी से रन बनाए. उन्होंने 53 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. नजीर ने अपनी पारी में 7 सिक्स और 2 चौके लगाए. उन्होंने 14 गेंदों में ही आतिशी पारी खेली. वहीं फरमाउल्लाह सैफी ने भी 26 रनों का अहम योगदान दिया. दोनों के बीच 87 रनों की साझेदारी हुई.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 T20I छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
मैक्स ब्रायंट ने खेली अहम पारी
ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए. टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन पुछल्ले बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पाए. मैक्स ब्रायंट ने तेजी से रन बनाए. उन्हें जैक वुड का अच्छा साथ मिला. दोनों ने पहले विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी की. वुड रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन गए. ब्रायंट ने 14 गेंदों में 44 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार सिक्स लगाए. उनके अलावा निक ने 8 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली. अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. टूर्नामेंट में इस बार अफगानिस्तान का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला. ग्रुप स्टेज में टीम ने साउथ अफ्रीका को भी मात दी थी. ओमान और स्कॉटलैंड को भी अफगानिस्तान ने हराया. टीम को पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच में हार नहीं मिली. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम को हराकर अफगानिस्तान ने तगड़ी उपलब्धि हासिल की है.
ये भी पढ़ें: तिलक वर्मा के लिए आई खुशखबरी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
34 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines