AFG vs SL ODI World Cup 2023: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का 30वां मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। श्रीलंका और अफगानिस्तान दोनों इस विश्व कप में 2-2 मैच जीत चुका है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि आज कौन आगे निकलता है और सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखता है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंकाई पेसर लाहिरू कुमारा चोटिल होने के बाद विश्व कप से बाहर हो गए हैं। देखें दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रवि शास्त्री ने इंग्लैंड को किया Roast, कहा- ‘आप खुद को विर्ल्ड चैंपियन समझते थे’
अफगानिस्तान Playing 11:-रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी
श्रीलंका Playing 11:- पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महेश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका
अफगानिस्तान विश्व कप प्वाइंट्स टेबल में 5 में से 2 मैच अपने नाम कर सातवें स्थान पर है। वहीं, श्रीलंका भी 5 में से 2 मैच ही जीता है, लेकिन वह पांचवें स्थान पर है। श्रीलंका का नेट रनरेट अफनागानिस्तान से थोड़ा बेहतर है। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों के लिए बेहद ही जरूरी है। आज जो टीम जीत हासिल नहीं कर पाएगी, उसके लिए सेमीफाइनल में आगे की राह मुश्किल हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इस बार किसे मिला बेस्ट फील्डिंग अवार्ड? ड्रेसिंग से सामने आई मजेदार तस्वीर
अगर श्रीलंका आज का मुकाबला जीतने में कामयाब रहता है, तो वह प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर ही रहेगा, लेकिन अगर अफगानिस्तान इस मैच को अपने नाम कर लेता है, तो वह सातवें से पांचवें स्थान पर पहुंच जाएगा। अफगानिस्तान ने जिस कदर दो मुकाबले में उलटफेर किया है, ऐसे में उसके लिए श्रीलंका को भी धूल चटाना कोई बड़ी बात नहीं होगी।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
14 mins agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
47 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
2 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
3 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
4 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
12 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
12 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
13 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines