AFG vs PAK: तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 142 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी है। श्रीलंका के हम्बनटोटा के महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले खेलते 47.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे, जवाब में अफगानिस्तान महज 19.2 खेल सकी और 59 रन पर सिमट गई। इस तरह पाकिस्तान ने 142 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
अफगानिस्तान के 9 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा
202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने अपना पहला विकेट तीसरे ओवर में इब्राहिम जदरान के रूप में खो दिया था। इब्राहिम 6 बॉल पर अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन रहमनुल्लाह गुरबाज ने 18 रन बनाए। हैरान करने वाली बात ये है कि 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। जबकि 5 बल्लेबाजों का तो खाता तक नहीं खुला।
अफगानिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन
- रहमानुल्लाह गुरबाज- 18 रन
- इब्राहिम जादरान-0
- रहमत शाह-0
- हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान)-0
- इकराम अलीखिल-4
- मोहम्मद नबी-7
- अजमतुल्लाह उमरजई- 16
- राशिद खान-0
- अब्दुल रहमान-2
- मुजीब उर रहमान-4
- फजलहक फारूकी-0
पाकिस्तान की जीत के हीरो
इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और इमाम उल हक ने कमाल का प्रदर्शन किया। यह चारों खिलाड़ी जीत के हीरो रहे। इमाम ने 94 बॉल पर 61 रन बनाए। उनके अलावा शादाब खान नने 39, जबकि इफ्तिखार ने 30 रनों की पारी खेली थी। बाबर आजम शून्य पर आउट हुए थे।
हारिस रऊफ ने चटकाए 5 विकेट, बने मैन ऑफ द मैच प्लेयर
अफगानिस्तान के खिलाफ तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने तूफानी गेंदबाजी की। उन्होंने 6.2 ओवरों में 18 रन देकर 5 शिकार किए। इस गेंदबाज ने 2 मेडन ओवर भी डाले। रऊफ के तूफान में अफगानिस्तान उड़ गया और एक भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया है।
शाहीन-नसीम ने भी बरपाया कहर
शाहीन अफरीदी ने भी गेंदबाजी के कहर बरपाया। उन्होंने 4 ओवर में 9 रन देकर 2 शिकार किए। उन्होंने 2 ओवर मेडन भी डाले। इसके अलावा नसीम शाह ने 5 ओवर में 12 रन देकर 1 शिकार किया। पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में शादाब खान ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी का एक अद्भुत कैच भी लपका है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
13 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines