हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अफगानिस्तान ने काटा 2027 वर्ल्ड कप का डायरेक्ट टिकट, दो बार की चैंपियन का टूटा सपना

अफगानिस्तान ने दूसरे वनडे में आयरलैंड के बीच ऊपर जीत हासिल की है. इसी के साथ टीम ने 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है. अफगानिस्तान की जीत से दो अन्य टीमों की उम्मीदें खत्म हो चुकी है.

विज्ञापन
Photo: (ANI)

Afghanistan Qualify for World Cup 2027: अफगानिस्तान ने आयरलैंड को दूसरे वनडे में 92 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस बड़ी जीत के साथ अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अफगानिस्तान आगामी वर्ल्ड कप में जगह पक्की करने वाली अब 9वीं टीम बन चुकी है. उधर 2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज और आयरलैंड की उम्मीदें खत्म हो चुकी है.

अफगानिस्तान की बल्ले-बल्ले

अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ ने 299 के स्कोर का आसानी से बचाव किया. आयरलैंड की टीम 42.5 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई. अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान ने 6 विकेट लिए. ये जीत अफगानिस्तान के लिए बहुत खास है क्योंकि टीम ने वनडे विश्व कप 2027 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. इससे पहले भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका ने क्वालिफाई किया है. साउथ अफ्रीका और जिम्बाव्वे मेजबान होने की के कारण पहले से अपनी जगह पक्की कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग-11, दिग्गजों को किया नजरअंदाज, केएल राहुल को रखकर चौंकाया

विज्ञापन

वेस्टइंडीज की टीम रेस से बाहर

दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम की राह काफी मुश्किल हो गई है. वो अब डायरेक्ट क्वालिफिकेशन की राह से लगभग बाहर हो चुकी है. अब सिर्फ एक स्थान खाली है. इसके लिए बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला है. वेस्टइंडीज वनडे रैंकिंग में 10वें नंबर पर है. 30 सितंबर की कटऑफ से पहले टीम के पास सिर्फ दो वनडे मुकाबले बचे हैं. दोनों मुकाबले भारत के खिलाफ होने वाले हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज का सीधे वर्ल्ड कप में जगह बना पाना काफी कठिन है. वहीं बांग्लादेश सीधे क्वालिफाई कर सकता है.

दूसरी बार अफगानिस्तान ने किया कमाल

अफगानिस्तान की टीम ने पिछले कुछ सालों में बढ़िया क्रिकेट खेली है. टीम को मेहनत का फल भी मिल रहा है. अफगानिस्तान ने दूसरी बार टॉप-8 में जगह बनाकर सीधे वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है. इससे पहले 2023 में अफगानिस्तान को सफलता मिली थी. वहीं 2015 और 2019 में टीम ने क्वालिफिकेशन मैच खेलकर अपनी जगह बनाई थी. उधर अफगानिस्तान ने आयरलैंड का वनडे वर्ल्ड कप खेलने का सपना भी तोड़ दिया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND v SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में विराट कोहली कप्तानी के सरताज, धोनी से ऊपर निकला ये दिग्गज, देखें आंकड़े

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola