ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 30वां मुकाबला 30 अक्टूबर को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पुणे में खेला गया। इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अफगान टीम सात विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की यह तीसरी जीत है। वहीं श्रीलंकाई टीम को टूर्नामेंट की चौथी शिकस्त झेलनी पड़ी है।
श्रीलंका द्वारा दिए गए 242 रन के लक्ष्य को अफगान टीम 45.2 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त करने में कामयाब रही। टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अजमतुल्लाह उमरजई ने 63 गेंद में नाबाद 73 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली। इस बीच उनके बल्ले से छह चौके एवं तीन बेहतरीन छक्के निकले।
यह भी पढ़ें- ‘बेहद ही घटिया हरकत है’, बाबर के चैट लीक पर भड़के अफरीदी, शाहिद का ऐसा तेवर शायद ही किसी ने देखा होगा
उमरजई के अलावा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रहमत शाह ने 83.78 की स्ट्राइक रेट से 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 74 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 74 गेंद में नाबाद 58 रन का योगदान दिया। टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा। श्रीलंका के खिलाफ वह बिना खाता खोले आउट हुए।
दिलशान मदुशंका ने चटकाए दो विकेट:
अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के लिए सबसे सफल गेंदबाज दिलशान मदुशंका रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए नौ ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 48 रन खर्च कर सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की। उनके शिकार रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान बने। उनके अलावा कसुन राजिथा ने रहमत शाह के रूप में एक विकेट चटकाए।
241 रन बनाने में कामयाब हुई थी श्रीलंका:
इससे पहले पुणे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 49.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोते हुए 241 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के सर्वोच्च स्कोरर सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका रहे। उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 60 गेंद में 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। उनके अलावा कप्तान कुसल मेंडिस ने 50 गेंद में 39 रन का योगदान दिया।
फजलहक फारूकी ने बिखेरा जलवा:
अफगानिस्तान की तरफ से इस मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज फजलहक फारूकी रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए 10 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की। उनके अलावा मुजीब उर रहमान दो और अजमतुल्लाह उमरजई एवं राशिद खान क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines