गौतम गंभीर की 'क्लास' भारत पर ही पड़ी भारी! गुरबाज ने टीम इंडिया के हेड कोच को क्यों दिया पहले वनडे में शतक का क्रेडिट?

Rahmanullah Gurbaz Credits Gautam Gambhir: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे मैच जीत लिया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने जोरदार शतक जड़ा. अब उन्होंने इसका क्रेडिट गौतम गंभीर को दिया और इसके पीछे का कारण बताया.

Rahmanullah Gurbaz Credits Gautam Gambhir:

गंभीर को मिला क्रेडिट (Image Credit: Instagram/Starsportsindia and Instagram/gautamgambhir55)

Rahmanullah Gurbaz Credits Gautam Gambhir: टीम इंडिया ने धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान को हरा दिया. बारिश के कारण केवल 25-25 ओवरों का मैच ही संभव हो पाया और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने पहली पारी में जोरदार शतक जड़ा. उन्होंने 51 गेंदों में 102 रन बना दिए, जिसके दम पर अफगानी टीम 195 रनों का लक्ष्य दे पाई. गुरबाज की इस पारी की भारतीय फैंस ने भी जमकर तारीफ की. अब अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी ने अपने शतक का क्रेडिट टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को दिया.

विज्ञापन

गौतम गंभीर की सलाह से गुरबाज ने बल्लेबाजी में किया सुधार

शतक जड़ने के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने इंटरव्यू दिया. इसी दौरान उन्होंने बताया कि IND vs AFG टेस्ट मैच के बाद गौतम गंभीर ने उन्हें बल्लेबाजी में सुधार के लिए कुछ सलाह दी थी. गुरबाज ने इस पर काम किया और उन्हें पहले वनडे में इसका फायदा मिला. उन्होंने कहा, ‘टेस्ट मैच के बाद मेरी गौतम गंभीर सर के साथ काफी अच्छी बातचीत हुई और इसने मुझे बहुत मदद की.’

विज्ञापन

रहमानुल्लाह गुरबाज ने आगे कहा, ‘मैंने नेट्स में उन आईडिया पर काम किया और मैं मार्गदर्शन के लिए काफी शुक्रगुजार हूं. जब टेस्ट मैच खत्म हुआ था, तो मैंने उन्हें बताया था कि मुझे अपने शॉट सिलेक्शन को बेहतर करना है. उन्होंने मुझे कुछ सुझाव दिए और मैं आज उन्हें लागू करने में सफल रहा. मैंने सकारात्मक तरीके से खेलने की कोशिश की और मेरे लिए यह चीज काम की.’

ये भी पढ़ें:- बारिश बिगाड़ेगी IND vs PAK मैच का खेल? जानें वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में कैसा रहेगा मौसम का हाल

विज्ञापन

‘खास है भारत के खिलाफ शतक’

टीम इंडिया ने 22.5 ओवरों में ही 195 रनों के लक्ष्य का 7 विकेट से सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. हार के बावजूद रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ अपने शतक को यादगार बताया. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता था कि 25 ओवरों का मैच है और मुझे अपना खेलने का तरीका पता है. मैंने टीम के लिए खेला और योगदान देकर मुझे खुशी हुई. मुझे अपनी ट्रेनिंग और तैयारियों पर पूरा भरोसा है. भारत के खिलाफ भारत में शतक जड़ना खास बात है. मैंने जो मेहनत की है, मुझे इसका फल मिला है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ