AFG vs WI: एक हैट्रिक ने 2 बार की T20 वर्ल्ड कप चैंपियन को क्लीन स्वीप की शर्मिंदगी से बचाया, 'अफगान लड़ाकों' पर भारी पड़े वेस्टइंडीज के जांबाज

AFG vs WI 3rd T20I: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 15 रन से हरा दिया है, जिसकी बदौलत कैरीबियन टीम क्लीन स्वीप से बच गई. इस मैच में शमार स्प्रिंगर के शानदार हैट्रिक ने मैच का रुख ही पलट दिया.

Shamar Springer

Shamar Springer Hat-trick Leads West Indies To Victory over Afghanistan: अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दुबई में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में कैरीबियन टीम ने बाजी मार ली. ऑल-राउंडर शमार स्प्रिंगर ने हैट्रिक सहित मैच विनिंग परफॉरमेंस किया, जिससे कैरीबियन टीम अफगानियों के खिलाफ क्लीन स्वीप से बच सका. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 22 जनवरी को भले ही अफ़गानिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की, लेकिन शमार स्प्रिंगर ने वेस्टइंडीज को उनके 152 के टोटल को सेव करने में मदद की और 15 रन की जीत का स्वाद चखाया.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने अपनी 20 ओवरों में 151/7 रन बनाए. कप्तान ब्रैंडन किंग ने ओपनिंग में 47 रन जोड़े. जॉन्सन चार्ल्स (17) और शिमरोन हटमायर (13) ने कोशिश की लेकिन ज्यादा योगदान नहीं कर सके. मैथ्यू फोर्ड ने अहम रोल अदा किया और 27 रन जोड़े, जबकि स्प्रिंगर ने भी नाबाद 16 रन जोड़कर टोटल स्कोर को लड़ने लायक लेवल तक पहुंचाया. अफगानिस्तान के लिए जियाउर रहमान, कप्तान राशिद खान और अब्दुल्लाह अहमदजई ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शाहिदुल्लाह ने 1 विकेट लिया.

विज्ञापन

136 रन ही बना सकी अफगानिस्तान

इसके जवाबी पारी में अफगानिस्तान ने कंट्रोल में नजर आई, जब रहमानुल्लाह गुरबाज ने 71 रन बनाए, और इब्राहिम जादरान ने 28 रन का योगदान दिया. हालांकि जादरान का विकेट गिरने के बाद पारी ढह गई क्योंकि स्प्रिंजर ने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 अहम विकेट लिए, जिससे अफगानिस्तान की स्पीड रुक गई और वो 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 136 रन ही बना सके.

विज्ञापन

स्प्रिंगर की हैट्रिक बनी टर्निंग प्वॉइंट

शमार स्प्रिंगर ने हैट्रिक भी पूरी की, जो सेट बल्लेबाज गुरबाज के आउट होने से शुरू हुई. उन्होंने अगले ही गेंद पर राशिद खान को आउट किया और शाहिदुल्लाह को 18वें ओवर में आउट करके हैट्रिक पूरी की. मैथ्यू फोर्डे, खारी पियर और रामोन सिमोंड्स ने भी क्रमशः 1-1 विकेट लिया, जिससे वेस्ट इंडीज ने सीरीज को पॉजिटिव नोट पर खत्म किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ