RCB On Sale: विराट कोहली की टीम पर बोली लगाने को तैयार ये फार्मा बिजनेस टाइकून, जानिए कितनी है फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन

RCB Valuation: फॉर्मा बिजनेस टाइकून अदार पूनावाला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान किया है कि वो बैंगलोर फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए बोली लगाएंगे, हालांकि इसके इशारे उन्होंने पिछले साल ही दे दिए थे. क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली जैसे स्टार प्लेयर से सजी आरसीबी टीम की वैल्यूएशन अभी कितनी है?

Virat Kohli RCB For Sale

Adar Poonawalla Bid To Buy RCB: सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने ऐलान किया है कि वो अगले कुछ महीनों में आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी को खरीदने के लिए एक ‘स्ट्रॉन्ग और कॉम्पिटिटिव’ बोली लगाएंगे. आरसीबी का मालिकाना हक यूनाइटेड स्पिरिट्स के पास, जो कि डायजियो-कंट्रोल्ड कंपनी है, खबरों के मुताबिक इन्होंने फ्रेंचाइजी बेचने के लिए 2 अरब डॉलर (तकरीबन 1 खरब, 83 अरब, 14 करोड़, 5 लाख रूपये) की मांग की. अदार पूनावाला ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अगले कुछ महीनों में, मैं आईपीएल की बेहतरीन टीमों में से एक @RCBTweets के लिए एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बोली लगाऊंगा’

विज्ञापन

2025 में ही दे दिए थे इशारे

अक्टूबर 2025 में अदार पूनावाला ने X पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें कहा था, ‘सही वैल्यूएशन पर, @RCBTweets एक शानदार टीम है.’ पूनावाला का मैसेज छोटा सा था, लेकिन ये सही वक्त पर आया और उद्योग की आवाजों की तरफ से इसका प्रचार किया गया. पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने सार्वजनिक रूप से सुझाव दिया कि आरसीबी एक ‘प्राइम इनवेस्टमेंट’ होगा और इस विचार को रखा कि ग्लोबल या संप्रभु फंड फ्रैंचाइज़ी के लिए कतार में लगेंगे, जिससे अफवाहों को बढ़ावा मिला.

विज्ञापन

सबसे वैल्यूएबल फ्रेंचाइजी बन सकती है

अगर 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (1,83,14,05,00,000 रुपये) का आंकड़ा हासिल हो जाता है, तो यह फ्रैंचाइजी को क्रिकेट इतिहास की सबसे वैल्यूएबल सिंगल-टीम संपत्तियों में से एक बना देगा. रिपोर्ट्स से ये भी पता चलता है कि ग्लोबल इंवेस्टमेंट बैंक सिटी को संभावित बिक्री की निगरानी के लिए लेन-देन सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

LSG से कहीं ज्यादा वैल्यूएशन

अगर ये यह प्रपोज्ड बिक्री पूरी होती है, तो ये सबसे हाल ही में बेची गई फ्रैंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स, जिसकी बिक्री RPSG ग्रुप 7,090 करोड़ रुपये में की गई थी, उसकी तुलना में दोगुनी से ज्यादा वैल्यूएशन को रिप्रेजेंट करेगा. आरसीबी को मूल रूप से 2008 के आईपीएल नीलामी में विजय माल्या के यूपी ग्रुप ने तकरीबन 111.6 मिलियन डॉलर में खरीदा था. अगले एक दशक में, लंदन-की लिस्टेड दिग्गज कंपनी डायजियो ने यूनाइटेड स्पिरिट्स में एक कंट्रोलिंग स्टेक बनाया, और 2014 तक ये मेजॉरिटी शेयरहोल्डर बन गई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ