AFG vs SL: पड़कर अंदर आएगी या बाहर? इसी Confusion में बोल्ड हो गया बल्लेबाज, Mujeeb ने फेंकी अमेजिंग गेंद

Pathum Nissanka amazing bowled Mujeeb Ur Rahman watch video

Pathum Nissanka amazing bowled Mujeeb Ur Rahman watch video

AFG vs SL: अफगानिस्तान के स्पिनर Mujeeb Ur Rahman ने एक कमाल की गेंद डाली है। उनकी इस गजब गेंद श्रीलंका का सलामी बल्लेबाज पथुम निशांका बोल्ड हो गए। पथुम निशांका को समझ ही नहीं आया कि गेंद पिच पर पड़कर किधर जाएगी। उन्होंने सोचा था कि गेंद गिरकर अंदर की तरफ आएगी, लेकिन मुजाबी ने कलाईयों का जादू दिखाते हुए लेग स्टंप से गेंद को बाहर कराया और ऑफ स्टंप का गिल्ली बिखेर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेला जा रहा है। जिसमें आज श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। ये मुकाबला ब्रिस्बेन में जारी है। टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 144 रन बनाए हैं। श्रीलंका इस टारगेट का पीछा कर रही है।

विज्ञापन

मुजीब ने फेंकी जबरदस्त गेंद

टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका को Mujeeb Ur Rahman ने पहला झटका दिया। उन्होंने एक कमाल की गेंद पर पथुम निशांका को चलता किया। इस गेंद को बल्लेबाज समझ ही नहीं पाया और बोल्ड हो गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। आप भी देखिए

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन)

पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (c), वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिता

विज्ञापन

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन)

रहमानुल्ला गुरबाज (wk), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (c), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ