AFG vs SL: ऑस्ट्रेलिया में जारी टी 20 वर्ल्ड कप में एक से बढ़कर एक प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। आज श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ब्रिस्बेन में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए हैं।
पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने पहले 6 ओवर में एक भी विकेट नहीं गंवाया था, लेकिन शुरूआत धीमी रही। 6 ओवर के बाद टीम ने सिर्फ 42 रन ही बनाए थे। जिसके बाद 7वें ओवर में टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद लागातार विकेट गिरते गए। श्रीलंका के लिए हसरंगा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
श्रीलंका के लिए हसरंगा ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने राशिद खान को जबरदस्त अंदाज में बोल्ड किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
हसरंगा ने राशिद खान को बोल्ड किया
दरअसल, श्रीलंका के लिए अंतिम ओवर हसरंगा लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद थी और क्रीज पर राशिद खान थे। तीसरी गेंद पर राशिद ने आगे बढ़कर छक्का मारना चाहा, लेकिन वह पूरी तरह चूक गए और गेंद ने गिल्लियां बिखेर दीं। हसरंगा की गेंद पड़कर अंदर आई और सीधा स्टंप से जा टकराई। बोल्ड होने के बाद राशिद ने हैरान करने वाला रिएक्शन दिया। वह चौंक गए थे। इसके बाद हसरंगा ने अपने अंदाज में विकेट का जश्न भी मनाया।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन)
पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (c), वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिता
अभी पढ़ें – AFG vs SL: धनंजय डी सिल्वा ने खेली अर्धशतकीय पारी, श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से दी मात
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
रहमानुल्ला गुरबाज (wk), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (c), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 mins agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
55 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
3 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
5 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines