हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup के बीच हुआ नई सीरीज का ऐलान, अफगानिस्तान की मेजबानी में पहली बार खेलेगी ये टीम

AFG vs SL: टी20 विश्व कप के बीच अफगानिस्तान की तरफ से नई सीरीज का ऐलान कर दिया गया है. क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब ये टीम अफगानिस्तान की मेजबानी में खेलेगी. फिलहाल ये टीम टी20 विश्व कप में व्यस्त है. आइए आपको भी बताते हैं कि इस नई सीरीज की शुरुआत कब होगी और कहां खेली जाएगी.

विज्ञापन

AFG vs SL: आईसीसी की तरफ से इस समय टी20 विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है. टूर्नामेंट का रोमांच अपने चरम पर है और इसी के बीच में अफगानिस्तान की तरफ से नई सीरीज का ऐलान कर दिया गया है. अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच 3 टी20 तो वहीं 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगा. क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका की मेजबानी कर रही है. इस सीरीज के सभी मैच शाहजहां, दुबई में खेले जाएंगे. इस सीरीज की शुरुआत 13 मार्च को होगी तो वहीं दौरे का आखिरी मैच 25 मार्च को खेला जाएगा.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साझा की जानकारी

श्रीलंका के साथ होने वाली इस सीरीज की जानकारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर की गई है. श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच ये दूसरी सीरीज होगी. इससे पहले टी20 फॉर्मेट में साल 2024 में दोनों का सामना हो चुका है. इस दौरे पर पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज होगी तो वहीं इसके बाद 20 मार्च से वनडे सीरीज का आगाज होगा. अभी तक इस सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान नहीं हुआ है.

AFG vs SL T20I सीरीज का शेड्यूल

तारीखमैचवेन्यू
13 मार्चपहला टी20 – अफगानिस्तान vs श्रीलंकाशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
15 मार्चदूसरा टी20 – अफगानिस्तान vs श्रीलंकाशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
17 मार्चतीसरा टी20 – अफगानिस्तान vs श्रीलंकाशारजाह क्रिकेट स्टेडियम

AFG vs SL ODI सीरीज का शेड्यूल

तारीखमैचवेन्यू
20 मार्चपहला वनडे – अफगानिस्तान vs श्रीलंकादुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
22 मार्चदूसरा वनडे – अफगानिस्तान vs श्रीलंकादुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
25 मार्चतीसरा वनडे – अफगानिस्तान vs श्रीलंकादुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

टी20 विश्व कप पर श्रीलंका की नजरें

टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो अफगानिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है तो वहीं श्रीलंका ने शानदार अंदाज में खेलते हुए सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की है. हालांकि, टीम को अपने पहले सुपर 8 के मैच में हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका की नजरें फिलहाल बाकी मैचों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- ICC ने किया वुमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola