नई दिल्ली: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के जीवन पर फिल्म ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ बन रही है। इसमें मुख्य किरदार पॉप गायक और अभिनेता उमैर जसवाल निभाएंगे। अख्तर को उनके तेज गेंदबाजी एक्शन और खतरनाब बाउंसर के लिए अपने करियर की शुरुआत से ही रावलपिंडी एक्सप्रेस के रूप में जाना जाता है। शोएब का किरदार निभाने वाले अभिनेता उमैर जसवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका ऐलान किया। पूर्व दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के नाम क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 161.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की है।
सम्मानित महसूस कर रहा हूं
जसवाल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा- मैं रावलपिंडी एक्सप्रेस में बड़े पर्दे पर जीवित किंवदंती शोएब अख्तर की भूमिका निभाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अल्लाह के आशीर्वाद से हम अपने प्रयासों में सफल हो सकते हैं। हम आपके लिए अपनी तरह की पहली बायोपिक फिल्म लाने के लिए तत्पर हैं। इससे पहले जुलाई में पूर्व तेज गेंदबाज ने घोषणा की थी कि उनके जीवन की यात्रा के बारे में एक बायोपिक का निर्माण किया जाएगा।
अभी पढ़ें – IPL 2023: वसीम जाफर की आईपीएल में वापसी, इस टीम के बने बैटिंग कोच
अभी पढ़ें – IND vs AUS Test Series 2023: BCCI की तैयारी, 5 साल बाद ये शहर कर सकता है टेस्ट की मेजबानी
पाकिस्तानी खेल हस्ती पर पहली विदेशी फिल्म
पूर्व तेज गेंदबाज ने ट्वीट किया था- इस खूबसूरत यात्रा की शुरुआत। मेरी कहानी, मेरा जीवन, मेरी बायोपिक, रावलपिंडी एक्सप्रेस – बाधाओं के खिलाफ दौड़ के लॉन्च की घोषणा करते हुए। आप एक ऐसी सवारी का आनंद लेंगे जो आपने पहले कभी नहीं की है। एक पाकिस्तानी खिलाड़ी के बारे में पहली विदेशी फिल्म। आपका शोएब अख्तर।
अख्तर की बायोपिक किसी पाकिस्तानी खेल हस्ती के बारे में पहली विदेशी फिल्म होगी और अगले साल 16 नवंबर को रिलीज होगी। मुहम्मद फराज कैसर और कैसर नवाज बायोपिक के निर्देशक हैं। वनडे विश्व कप के बाद 2011 में रिटायरमेंट से पहले, तेज गेंदबाज ने 224 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया और 444 विकेट चटकाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
35 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines