INDW A vs BANW A Final: इंडिया ए विमेंस टीम अब एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ए विमेंस टीम से भिड़ने वाली है. दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अब तक इस टूर्नामेंट में अच्छा रहा है. ऐसे में फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इस मुकाबले को सभी फैंस देखना चाहते हैं. ऐसे में उनका बड़ा सवाल ये है कि इस मुकाबले को कहां देख सकते हैं? टीम इंडिया के कप्तान राधा यादव पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
कब और कहां देखें भारत-बांग्लादेश मुकाबला?
इंडिया ए विमेंस टीम और बांग्लादेश ए विमेंस टीम के बीच खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड बैकॉक में दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं मैच का टॉस 12 बजे होने वाला है. इस मुकाबले को जियोहॉटस्टार पर नहीं देख सकते हैं. एशिया कप के होस्टिंग राइट्स सोनी स्पोर्ट्स के पास हैं. ऐसे में टीवी पर इस मुकाबले को फैंस सोनी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस इस मुकाबले को सोनी लिव पर देख सकते हैं. इस मुकाबले में सभी की नज़रें कप्तान राधा यादव पर टिकी हुई हैं. राधा ने अब तक गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं तनुजा कंवर ने भी अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है. जिसके कारण ही यूएई के खिलाफ पहले मैच में मिली हार के बाद भी भारत फाइनल में है.
ये भी पढ़ें: AUS W vs IND W: 10 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत ने जीती टी-20 सीरीज, टीम इंडिया ने खत्म किया सूखा
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वॉड
इंडिया A विमेंस टीम: नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, तेजल हसबनीस, राधा यादव (कप्तान), ममता मादिवाला (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिंतीमानी कलिता, सोनिया मेंधिया, हुमैरा काज़ी, नंदनी शर्मा, दीया यादव.
बांग्लादेश A विमेंस टीम: इश्मा तंजीम, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), सरमिन सुल्ताना, फहीमा खातून (कप्तान), लता मोंडल, फरजाना इस्मिन, शोरिफा खातून, सादिया अख्तर, फातिमा जहान सोनिया, संजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना, जन्नतुल फरदुस, सुमैया अख्तर, रुबिया हैदर झेलिक, ताज नेहर.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव ने दिए 5 बड़े बयान, प्लेइंग 11 को लेकर दिया हिंट
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
42 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines