ACC Women Asia Cup 2026 Prize Money: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में हराया. एसीसी महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबले टीम इंडिया ने 72 रनों से बड़े अंतर से जीत लिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने कुल 8वीं बार ये खिताब अपने नाम किया है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का दबदबा पहले मुकाबले से ही देखने को मिला है. इस टूर्नामेंट को जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बड़ी इनामी राशि अपने नाम कर लिया है.
टीम इंडिया को मिली बड़ी इनामी राशि
इस साल एसीसी ने अब तक इनामी राशि का ऐलान नहीं किया है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि पिछले सीजन की इनामी राशि इस बार भी दी जाने वाली है. अगर ऐसा होता है तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम चैंपियन बनने के कारण लगभग 21 लाख रुपये (25,000 अमेरिकी डॉलर) मिलने वाले हैं. वहीं फाइनल मुकाबला हारने वाली श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को लगभग 12.5 लाख रुपये (15,000 अमेरिकी डॉलर) मिल सकते हैं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कुल 8वीं बार ये खिताब जीता है. इससे पहले भारत ने 2004, 2005, 2006, 2008, 2012, 2016 और 2022 में जीता है. इसके अलावा श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने 2024 एशिया कप जीता है. वहीं बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने 2018 एशिया कप जीता था. टीम इंडिया ने एक बार फिर से महिला एशिया कप में अपना दबदबा साबित कर दिया है. हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान कुल 4 बार महिला एशिया कप का खिताब जीता है. उन्होंने 3 बार चैंपियन बनने वाली कप्तानी मिताली राज को पीछे छोड़ा है.
फाइनल मुकाबले में दिखा टीम इंडिया का दबदबा
हरमनप्रीत कौर ने फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने कप्तान की बात को सही साबित करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 183 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया. टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 68 रन बनाए. वहीं उनका साथ देते हुए स्मृति मंधाना ने भी 59 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अंत में जी कमलिनी ने भी 5 गेंदों में 15 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IND W vs SL W: टीम इंडिया रिकॉर्ड 8वीं बार बनी महिला एशिया कप चैंपियन, गेंद और बल्ले दोनों से किया कमाल
श्रीलंका के लिए कोई भी गेंदबाज प्रभावित नहीं कर सका. जिसके बाद गेंदबाजी के दौरान भी टीम इंडिया का दबदबा दिखा. श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के लिए कप्तान चमारी अटापट्टू ने 36 रन बनाए, लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों का सपोर्ट नहीं मिला. जिसके कारण ही उनकी टीम 111 रनों पर ही सिमट गई. टीम इंडिया के लिए श्री चरणी ने 4 विकेट तो वहीं दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी से अफगानिस्तान को मिली हार
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
23 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
48 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines