हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs BAN W: शेफाली वर्मा ने अर्धशतक जड़कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, हरमनप्रीत कौर को छोड़ा पीछे

IND W vs BAN W: एसीसी महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बल्लेबाजी. जहां पर शेफाली वर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
शेफाली वर्मा ने एशिया कप सेमीफाइनल में जड़ा शानदार अर्धशतक (Pic Credit- AI Generated)

IND W vs BAN W: एसीसी महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने हैं. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 149 रन बनाए. इस दौरान टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करके बड़ा रिकॉर्ड बनाया और कप्तान हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया. 

शेफाली वर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा बहुत अच्छी फॉर्म में नजर आ रही है. जिस मैदान पर अन्य बल्लेबाज परेशान नजर आ रही थी. वहां पर शेफाली वर्मा ने 40 गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160 का रहा है. शेफाली वर्मा ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. वर्मा ने एक छोर संभाल कर टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत दिलाई. 

इसी के साथ शेफाली वर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 20 अर्धशतक पूरे कर लिए हैं. वो इस फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा 50+ पारी खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. लिस्ट में पहले नंबर पर स्मृति मंधाना नजर आ रही हैं, जिन्होंने 37 बार 50+ रन बनाए हैं. अब इस लिस्ट में शेफाली वर्मा दूसरे नंबर पर हैं. इसी के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर अब तीसरे स्थान पर हैं. जिन्होंने 19 बार 50+ रन बनाया है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया ने खड़ा किया बड़ा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. फॉर्म में चल रही स्मृति मंधाना सिर्फ 2 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गई. जिसके बाद शेफाली वर्मा ने प्रतिका रावल के साथ पार्टनरशिप की. रावल ने 24 गेंदों में सिर्फ 20 रन ही बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी सभी का निराश करते हुए 28 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने अंत में 21 रनों की पारी खेली. 

ये भी पढ़ें: कौन हैं हेमांग बदानी, जो बन सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के अगले हेड कोच

विज्ञापन

आखिरी के 2 ओवरों में बल्लेबाजी करने आई दीप्ति शर्मा ने 6 गेंदों में ही 13 रन बना दिए. जिसके कारण ही टीम इंडिया 20 ओवरों की समाप्ति पर 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाने में सफल हुई. बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए सुल्ताना खातून ने 2 विकेट हासिल किए. खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश की टीम ने पावरप्ले में 1 विकेट गंवाकर 26 रन बनाए. भारतीय गेंदबाजों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. 

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: इंडिया के फिजियो कमलेश जैन ने छोड़ा टीम का साथ, बीसीसीआई ने शुरू कर दी तलाश

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola