Mohsin Naqvi Directed Return Trophy: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर Asia Cup 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. भारतीय खिलाड़ियों ने साफ कर दिया था कि वो ACC चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे, जो पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं. मोहसिन ने इसके बाद चौंकाने वाला कदम उठाया और वो ट्रॉफी अपने साथ ले गए. टीम इंडिया के पास अब तक ट्रॉफी नहीं आई और सभी के मन में सवाल है कि नकवी कब विजेताओं को उनका खिताब वापस करेंगे. ACC ने अब एक सख्त कदम उठाते हुए मोहसिन को ट्रॉफी वापस करने का ऑर्डर दे दिया है.
ACC ने उठाया सख्त कदम!
एशिया कप की ट्रॉफी को ACC चीफ मोहसिन नकवी अपने साथ ले गए थे और अब जागरण न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक नकवी इस समय दुबई के जिस होटल में रुके हैं, एशिया कप की ट्रॉफी भी वहां है. इसी बीच BCCI अपने एशिया कप के क्रिकेट बोर्ड्स से बात करके ट्रॉफी वापस भारत लाने की बात कर रहा है. अधिकारीयों द्वारा सख्त कदम उठाया गया है और नकवी को ट्रॉफी दुबई की स्पोर्ट्स सिटी में मौजूद ACC के कार्यालय में ट्रॉफी पहुंचाने के लिए कह दिया गया है, ताकि विजेता टीम को उनकी अमानत सौंपी जाए.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘एक ही तो दिल है SKY भाई, कितनी बार जीतोगे!’ सूर्यकुमार यादव के बयान से गदगद हुई BJP, PM Modi की थी तारीफ
मोहसिन नकवी की निजी संपत्ति नहीं है ट्रॉफी
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि मोहसिन नकवी भले ही ACC के चीफ हैं लेकिन ट्रॉफी उनकी निजी संपत्ति नहीं है. ये एशियन क्रिकेट काउंसिल की है और इसी वजह से मोहसिन किसी भी हालात में उसे अपने पास नहीं रख सकते हैं. बता दें कि बांग्लादेश में ACC की मीटिंग पूरी नहीं हो पाई थी और मंगलवार को दुबई में इसे रखा जाने वाला था लेकिन BCCI ने इसे आगे बढ़ाने के लिए कह दिया है. साफ तौर पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा नकवी के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठाने और शिकायत की जाने की तैयार की जा रही होगी. नकवी जिस तरह से विवादों के घेरे में आए हैं, उनके हाथ से अगर ACC चीफ का पद चला जाता है, तो इसमें हैरानी नहीं होगी.
ये भी पढ़ें:- Asia Cup जीतने के बाद अब कब मैदान पर दिखेगी टीम इंडिया? कोहली-रोहित की होगी वापसी! देखिए पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
6 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
12 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
12 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
13 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
14 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines