Team India

Asia Cup जीतने के बाद अब कब मैदान पर दिखेगी टीम इंडिया? कोहली-रोहित की होगी वापसी! देखिए पूरा शेड्यूल

Team India Schedule: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फाइनल में हराने के साथ ही एशिया कप 2025 के खिताब पर कब्जा जमाया. अब भारतीय टीम अपनी ही धरती पर वेस्टइंडीज टीम की दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबानी करेगी. इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी.

Team India Schedule: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से धूल चटाई. खिताबी मुकाबले में तिलक वर्मा ने 69 रनों की धांसू पारी खेली, जबकि कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके. एशिया कप जीतने के बाद अब टीम इंडिया क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम वेस्टइंडीज से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अपनी ही सरजमीं पर भिड़ती हुई दिखाई देगी. सीरीज का आगाज 2 अक्टूबर से होगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से खेला जाना है. इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया जाएगी, जहां भारतीय टीम तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी. एकदिवसीय सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय बाद खेलते हुए दिखाई देंगे. रोहित वनडे में कैप्टेंसी करते हुए दिखाई देंगे, जबकि सूर्यकुमार के हाथों में टी-20 टीम की कमान होगी. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ