Mohsin Naqvi Instruction: टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराया. सूर्या एंड कंपनी ने क्लियर कर दिया था कि वो PCB चीफ और ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे. नकवी इसी वजह से ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे. ट्रॉफी चोरी करके ले जाने के बाद से टीम इंडिया को अब तक कप नहीं मिला है. बीच में खबर आई थी कि नकवी ने ट्रॉफी एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को सौंप दी है. इसके बावजूद अब तक टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिल पाई है. इसके पीछे नकवी की एक बड़ी चाल है और इस बारे में जानकारी सामने आ गई है.
मोहसिन नकवी की नई चाल
नकवी से जब ट्रॉफी ली गई थी, तो लगा था कि भारत को ट्रॉफी वापस दे दी जाएगी लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है. अब PTI की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि एशिया कप की ट्रॉफी ACC के दुबई में मौजूद हेडक्वार्टर्स में लॉक है. नकवी ने आदेश दे दिया है कि ट्रॉफी उनकी अनुमति के बिना वहां से ना हिलाई जाएगी, ना ही भारत को सौंपी जाएगी. नकवी की ट्रॉफी चोरी करने के बाद काफी बेइज्जती हुई थी और इसके बावजूद वो हार नहीं मान रहे हैं. वो अभी भी ट्रॉफी नहीं दे रहे हैं और लग रहा है कि ICC को उनके खिलाफ सख्त कदम उठाना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: जसप्रीत बुमराह का नाम इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज
टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के लिए सेलिब्रेशन
मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर अपने साथ भले ही चले गए लेकिन इससे टीम इंडिया के सेलिब्रेशन पर कोई असर नहीं पड़ा. सूर्या ब्रिगेड ने ऐसा जश्न मनाया, जो हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने बिना किसी ट्रॉफी के सेलिब्रेट किया और ये पूरी दुनिया में चर्चा बना. इससे नकवी की और ज्यादा बेइज्जती हो गई. भारतीय फैंस टीम के इस जश्न से बेहद खुश नजर आए. बाद में वरुण चक्रवर्ती ने एक इवेंट के दौरान बताया कि अर्शदीप सिंह ने सूर्या को बिना ट्रॉफी के जीत सेलिब्रेट करने का आइडिया दिया था.
ये भी पढ़ें:- 43 की उम्र में भी लड़ाई के लिए तैयार रहते हैं गौतम गंभीर, खुद बताई अपनी सबसे बड़ी कमजोरी
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines