Abhishek Sharma Surpass Suryakumar Yadav: अभिषेक शर्मा अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पिछले कुछ सालों में बढ़िया प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. नॉकआउट मैचों में भी अभिषेक ने बड़ी पारियां खेली हैं. वो लगातार रिकॉर्ड भी बनाए जा रहे हैं. 2026 में तो वो खूब रन भी बना चुके हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच में अभिषेक ने इतिहास रच दिया. उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के खास रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. अपने छोटे से करियर में अभिषेक ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
अभिषेक शर्मा का बड़ा कारनामा
अभिषेक शर्मा ने चौथे टी20 मैच में 24 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली. उन्होंने 3 चौके और 1 सिक्स लगाया. वो अब टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनके नाम 33 मैचों में 69 सिक्स हो गए हैं. साल 2022 में सूर्यकुमार यादव ने 68 छक्के लगाए थे. वो खतरनाक फॉर्म में थे. चार साल बाद उनका रिकॉर्ड अभिषेक ने तोड़ दिया है. लिस्ट में तीसरे नंबर पर अभिषेक ही हैं. उन्होंने 2024 में कुल 54 सिक्स जड़े थे. ईशान किशन चौथे नंबर पर मौजूद हैं. 2026 में वो अब तक 53 सिक्स मार चुके हैं. वहीं पांचवें नंबर पर संजू सैमसन हैं. वो भी 2026 में अब तक 44 सिक्स मार चुके हैं.
ऑलओवर रिकॉर्ड की बात की जाए तो अभिषेक शर्मा संयुक्त रूप से बहरीन के फियाज अहमद के साथ तीसरे नंबर पर हैं. अहमद के नाम भी 69 सिक्स दर्ज हैं. बहुत जल्द अभिषेक उनसे आगे निकल जाएंगे. टॉप-2 में ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह का नाम है. उन्होंने 2025 में 32 मैचों में ही 122 सिक्स मार दिए थे. उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना काफी मुश्किल है. दूसरे नंबर पर भी करणबीर हैं. वो 2026 में अब तक 78 सिक्स मार चुके हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, अभिषेक पर गिरेगी गाज?
चौथे टी20 में भारत की हार
हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. पांच टी20 मैचों की सीरीज अब 2-2 से बराबर हो गई है. पांचवां मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा. चौथे टी20 में विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करकते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए. कप्तान शे होप ने नाबाद 102 रनों की पारी खेली. जवाब में भारतीय टीम 248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 223 रन ही बना पाई. वेस्टइंडीज के लिए कीमो पॉल ने 41 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I मुकाबला कब और कहां होगा? देखें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines