अभिषेक-वरुण नहीं, वाशिंगटन सुंदर को मिला ये बड़ा अवॉर्ड, ड्रेसिंग रूम का भी जीता दिल  

Washington Sundar: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किया. हालांकि ड्रेसिंग रूम में वाशिंगटन सुंदर को खास अवॉर्ड दिया गया. सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया है.

Washington Sundar

Washington Sundar

Washington Sundar: भारतीय टीम ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर लिया. इस सीरीज में 2 मैच बारिश के कारण रद्द हुए हैं. टीम इंडिया का प्रदर्शन इस सीरीज में भी अच्छा रहा है. अभिषेक शर्मा ने बल्ले से तो वहीं वरुण चक्रवर्ती ने गेंद से धमाकेदार प्रदर्शन किया है, लेकिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल किया. जिसके कारण ही उन्हें ड्रेसिंग रूम में इंपैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला है. 

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर को मिला बड़ा अवॉर्ड  

भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 3 मैचों की 2 पारियों में 61 की औसत से इतने ही रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 203.33 का रहा है. सुंदर ने 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े थे. गेंद के साथ सुंदर ने 3 मैच में 1.2 ओवर डाल कर 3 विकेट अपने नाम किया. फील्डिंग में भी सुंदर ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही ड्रेसिंग रूम में उन्हें भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इंपैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया है. सुंदर फिलहाल तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. टेस्ट के साथ ही साथ अब टी20 फॉर्मेट में भी सुंदर ने अपनी जगह पक्की कर ली है. 

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी सुंदर आएंगे नजर 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज के बाद वाशिंगटन सुंदर अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. जहां पर टीम इंडिया 14 नवंबर से कोलकाता में पहला टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आएगी. सुंदर ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन करके प्लेइंग 11 में भी अपनी जगह पक्की कर ली है. गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कुलदीप यादव को बाहर बिठाकर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया था. टी20 सीरीज में भी ऐसा ही फैसला देखने को मिला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ