IPL इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड! रवींद्र जडेजा RR और संजू सैमसन बनेंगे CSK का हिस्सा? रिपोर्ट में खुलासा

IPL Big Trade Report: हार्दिक पांड्या का MI में शामिल होना IPL का सबसे बड़ा ट्रेड माना जाता है. हालांकि, अब इससे भी बड़े ट्रेड के संकेत मिल रहे हैं. संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा के टीमें बदलने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि डील पक्की हुई तो जडेजा राजस्थान रॉयल्स और संजू चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन जाएंगे. हालांकि, एक कारण से डील कैंसिल भी हो सकती है.

Sanju Samson Ravindra Jadeja

संजू-जडेजा की बदलेगी टीम?

Sanju Samson-Ravindra Jadeja Swap: IPL इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड एक्सचेंज होने के बेहद करीब है. पिछले काफी समय से संजू सैमसन के RR छोड़ने और दूसरी टीम में शामिल होने की खबर सामने आ रही है. चेन्नई सुपर किंग्स का नाम सबसे पहले सामने आ रहा था. अब बताया जा रहा है कि वो रवींद्र जडेजा उनकी जगह राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ सकते हैं और संजू CSK में आ सकते हैं. ऐसा हुआ तो ये IPL 2026 से पहले फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा. हालांकि, एक कारण से ये डील टूट भी सकती है.

विज्ञापन

संजू-जडेजा की बदलेगी टीम?

IPL 2026 ऑक्शन से पहले हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ट्रेड को लेकर सीरियस बातचीत हो रही है. रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन 18-18 करोड़ के खिलाड़ी हैं. राजस्थान रॉयल्स उनके बीच सीधा स्वैप नहीं चाहते हैं. RR चाहती है कि उन्हें एक और प्लेयर मिल जाए. इसी वजह से अब तक डील रुकी हुई है. खबर में खुलासा हुआ है कि RR इस ट्रेड डील में जडेजा के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस को भी अपने साथ चाहता है.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले मुंबई में हैं और वो चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बातचीत करना चाहते हैं. RR ब्रेविस की जगह कोई और खिलाड़ी लेने के लिए भी तैयार है. CSK का ये मानना है कि जडेजा दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्हें ट्रेड करना ही अपने आप में एक बड़ी बात है. अगर RR सिर्फ जडेजा को लेने के लिए मान जाती है, तो ये डील पक्की हो जाएगी. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो रवींद्र CSK और संजू RR के साथ ही बने रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- NZ vs WI: रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर की मेहनत गई बेकार, रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने मारी बाजी

विज्ञापन

जल्द आ जाएगा फैसला

IPL 2026 ऑक्शन का आयोजन दिसंबर के मध्य में होने वाला है. खबरों की मानें, तो 15 नवंबर से पहले सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है और बताया है कि वो किन-किन खिलाड़ियों को रिलीज कर रहे हैं. अभी के हिसाब से कुल 6 दिन हैं और इसके पहले ट्रेड को लेकर RR और CSK को किसी एक नतीजे पर पहुंचना पड़ेगा. इसके अलावा भी कुछ ट्रेड देखने को मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम भी हैं अर्शदीप सिंह के ‘गुरू’! वायरल वीडियो से हो गया खुलासा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ