Vaibhav Sooryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की. टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया. इस जीत के हीरो ओपनर अभिषेक शर्मा रहे. उन्होंने पूरी सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचाया. तीसरे टी20 में तो अभिषेक ने 34 गेंदों पर 108 रन ठोके. उन्होंने अपनी खतरनाक पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए. उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. खैर अब सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में अभिषेक ने वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया है.
वैभव सूर्यवंशी खिसके पीछे
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने 2026 में अभी तक टी20 में खूब रन बनाए हैं. 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में अभिषेक ने सूर्यवंशी को काफी पीछे कर दिया है. अब दोनों के बीच 10 सिक्स का अंतर हो गया है. सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ एक भी टी20 नहीं खेल पाए. इस वजह से भी उन्हें नुकसान हुआ. अगर वो मैच खेलते तो फिर दोनों के बीच सिक्स लगाने की होड़ मची रहती. अभिषेक अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वो अभी तक 2026 में 96 सिक्स मार चुके हैं. चार सिक्स मारते ही वो 100 का आंकड़ा छू लेंगे. अभिषेक ने 41 मुकाबले खेले हैं. सूर्यवंशी अब 86 छक्कों के साथ सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने सिर्फ 22 मुकाबलों में ये कारनामा किया है.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर क्या बोले श्रेयस अय्यर? सीरीज के बाद किया खुलासा
टॉप पर हैं फिन एलन
2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन हैं. उनके नाम अभी तक 100 सिक्स हैं. अभी तक वो एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सौ का आंकड़ा पार किया है. दूसरे नंबर पर 99 सिक्स के साथ निकोलस पूरन हैं. तीसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा (96), चौथे पर रायन रिकेल्टन (96) और पांचवें नंबर पर मिचेल मार्श (95) हैं. टॉप-10 की लिस्ट में भारत की तरफ से अभिषेक और सूर्यवंशी हैं. इनके अलावा ईशान किशन 76 सिक्स के साथ 13वें नंबर पर मौजूद हैं.
अभिषेक शर्मा का धमाकेदार प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा के लिए पिछली कुछ सीरीज बढ़िया साबित नहीं हुई थीं. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने खूब तबाही मचाई. वो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने. उन्होंने तीन मैचों में 229 रन बनाए. एक शतक और एक अर्धशतक उन्होंने जड़ा. उनका औसत 76.33 का रहा. अभिषेक के बल्ले से 18 चौके और 22 छक्के निकले. अभिषेक की वजह से भारत ने अफगानिस्तान को सभी मैचों में एकतरफा मात दी. उम्मीद है कि वो आगे भी ऐसी ही फॉर्म में रहेंगे.
ये भी पढ़ें: 18 चौके-22 छक्के, 229 रन… अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines