हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अभिषेक शर्मा के शानदार शतक के पीछे युवराज सिंह का हाथ, दूसरे मैच के बाद मिले खास संदेश का किया खुलासा

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में ही शतक लगा दिया. अभिषेक ने बताया कि मैच से पहले युवराज सिंह ने उन्हें एक खास मैसेज दिया था.

विज्ञापन
अभिषेक शर्मा का बड़ा खुलासा (Image: Instagram/abhisheksharma_4)

Abhishek Sharma: टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में उन्होंने 30 गेंदों में शतक लगाया. उन्होंने अपनी पारी में 11 छक्के लगाए. अभिषेक ने पहले और दूसरे टी20 में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी. उनकी बदौलत ही टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप किया. अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे तेज शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा को भी पीछे कर दिया है. खैर उनकी इस पारी का श्रेय युवराज सिंह को जाना चाहिए. उनके गुरु मंत्र से ही अभिषेक को सफलता मिली.

अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान

तीसरे टी20 में शानदार जीत के बाद अभिषेक शर्मा ने ब्रॉडकास्टर से बात की. वहां पर उन्होंने कहा, “दूसरे टी20 के बाद युवराज सिंह ने मुझे मैसेज किया था. उन्होंने मुझे बताया कि हर गेंद के पीछे नहीं जाना चाहिए. खासकर इन परिस्थितियों में जब गेंद मेरे स्लॉट में नहीं है तो एक-दो सिंगल ले सकता हूं. सर हमेशा चाहते हैं कि मैं लंबी पारी खेलूं. मेरे दिमाग में हमेशा टीम को अच्छी शुरुआत देने का रहता है. मैं हमेशा अपनी जीत के बारे में सोचता हूं. ये ही चीज मेरे दिमाग में चलती रहती है.”

ये भी पढ़ें: 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले अभिषेक शर्मा, अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का बड़ा कारनामा

अभिषेक शर्मा ने शतक लगाकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. आपको बता दें कि उनका शतक टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज टी20 इंटरनेशन शतक है. वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. एस्टोनिया के प्लेयर साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में शतक जड़ा था. ये टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक है. उनके अलावा तुर्की के मुहम्मद फहद ने 2025 में बुल्गारिया के खिलाफ 29 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी.

सीरीज में अभिषेक शर्मा की तगड़ी बल्लेबाजी

अभिषेक शर्मा ने पूरी सीरीज में बढ़िया बल्लेबाजी की है. उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की खूब धज्जियां उड़ाईं. अभिषेक ने तीन मैचों में 76.33 की औसत से 229 रन बनाए. उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया. अभिषेक ने 18 चौके और 22 सिक्स लगाए. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने ज्यादा रन बाउंड्री से ही बनाए हैं. पिछले कुछ सीरीज में उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे. अफगानिस्तान के खिलाफ वो अपनी पुरानी लय में दिखे. उन्होंने मैदान के चारों तरफ बढ़िया शॉट लगाकर सभी का दिल जीता. आगे भी उनके इस तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 के फाइनल में मुमकिन है भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए क्या है समीकरण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola