हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup के बीच अस्पताल में भर्ती हुए अभिषेक शर्मा, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन!

Abhishek Sharma Hospitalised: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच अभिषेक शर्मा को लेकर बुरी खबर सामने आई. टीम मैनेजमेंट ने बताया कि शर्मा बीमार हैं. भारत का नामीबिया के बाद पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला होने वाला है. इसके पहले अभिषेक की तबीयत खराब होना टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रहा होगा. बताया जा रहा है कि वो अस्पताल में भर्ती हैं.

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma Hospitalised: टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ गई है. स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा बीमार हैं. टीम मैनेजमेंट ने इस बारे में जानकारी दे दी है. शर्मा भारतीय टीम के मुख्य सलामी बल्लेबाज हैं और पिछले एक साल में टीम इंडिया के लिए टी20 में सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं. बताया जा रहा है कि वो अस्पताल में भर्ती हैं. पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को भारत का महामुकाबला है. इसके पहले अभिषेक की तबीयत खराब होना टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रहा होगा.

अस्पताल में भर्ती हुए अभिषेक शर्मा!

नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट आए थे. उन्होंने बताया था कि अभिषेक की तबीयत अभी खराब है और उन्हें पेट में कुछ दिक्कत है. अब टीओआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया का पहला ट्रेनिंग सेशन मिस किया और अभी वो पेट में इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती किए गए हैं. अभिषेक की तबीयत USA के खिलाफ मैच में भी खराब थी और बाद में वो मैदान से बाहर चले गए थे. अभी भी उनकी हालत ठीक नहीं है.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में आया भूचाल, जानें किस नंबर पर टीम इंडिया 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ी

अभिषेक शर्मा 7 फरवरी को USA के खिलाफ शून्य बनाकर पवेलियन लौट गए थे. तबीयत खराब होने के बाद वो फील्डिंग के दौरान मैदान से बाहर चले गए. संजू सैमसन ने उनकी जगह फील्डिंग की. बाद में अभिषेक पोस्ट मैच हैंडशेक के लिए भी नहीं आए. शर्मा टीम के साथ दिल्ली आए थे लेकिन पिछले 24 घंटे में उनकी हालत और खराब हो गई. अभिषेक के ट्रेनिंग सेशन मिस करने के कारण संजू सैमसन ने पहले अभ्यास किया.

नामीबिया के खिलाफ मिलेगा आराम?

रयान टेन डोशेट ने अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर अपडेट देते हुए यह भी कहा था कि वो अलग-अलग कॉम्बिनेशन पर नजर रख रहे हैं. अगर अभिषेक की फिटनेस सही नहीं हुई, तो टीम में चेंज हो सकता है. नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को होने वाले मैच के लिए अभिषेक को आराम दिया जा सकता है, ताकि वो पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले महामुकाबले के लिए फिट हो पाए. उनकी जगह संजू सैमसन खेल सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- बारिश करेगी IND vs PAK मैच का मजा किरकिरा? जानिए महामुकाबले में कैसा रहेगा मौसम का हाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola