Abhishek Yuvraj Dance: एशिया कप 2025 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद अभिषेक अब डांस फ्लोर पर धमाल मचा रहे हैं. अभिषेक का कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं, जिसमें वह बहन की शादी के फंक्शन में जमकर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं.
अभिषेक एक वीडियो में अपने गुरु युवराज सिंह के साथ भी नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज का प्रदर्शन यूएई की धरती पर खेले गए टूर्नामेंट में कमाल का रहा. उन्होंने 7 मैचों में 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 314 रन ठोके. टी-20 एशिया कप में अभिषेक एक सीजन में 300 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने.
युवराज संग थिरके अभिषेक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अभिषेक युवराज सिंह और अपने पापा के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में युवी बीच में खड़े हैं और उन्होंने एक हाथ अभिषेक और एक हाथ उनके पिता के कंधों में डाला हुआ है. तीनों ही गाने की धुन पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं.
एक अन्य वीडियो में भारतीय बल्लेबाज अपनी बहन के साथ भी कमाल का डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. अभिषेक के चेहरे पर मुस्कान पर है और वह अपने डांस से खूब महफिल लूटते हुए नजर आ रहे हैं.
एशिया कप में मचाया धमाल
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अभिषेक का बल्ले से अहम योगदान रहा. सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से जमकर महफिल लूटी. खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैचों में बाएं हाथ के बैटर ने जमकर तबाही मचाई. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अभिषेक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उनके बल्ले से 32 चौके और कुल 19 सिक्स निकले.
ये भी पढ़ें: कैसे मोहसिन नकवी को पद से हटाएगा BCCI? इस नियम से निकल सकती है PCB चेयरमैन की हेकड़ी!
अभिषेक को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया. इसका फायदा उन्हें आईसीसी की जारी ताजा टी-20 रैंकिंग में भी हुआ है. अभिषेक ने टी-20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. ताजा रैंकिंग में उनके कुल 931 रेटिंग पॉइंट हो गए हैं.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
25 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines