---विज्ञापन---

कैसे मोहसिन नकवी को पद से हटाएगा BCCI? इस नियम से निकल सकती है PCB चेयरमैन की हेकड़ी!

Mohsin Naqvi vs BCCI: एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर शुरू हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. मोहसिन नकवी की अकड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. इसको देखते हुए बीसीसीआई उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रहा है.

Mohsin Naqvi vs BCCI
---विज्ञापन---

Mohsin Naqvi vs BCCI: एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर जारी विवाद बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट और एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी अपनी गिरी हुई हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहे हैं. नकवी टीम इंडिया को अब ट्रॉफी और मेडल देने के लिए तैयार हैं, लेकिन उसके लिए भी उन्होंने एक शर्त रख डाली है. नकवी का कहना है कि भारतीय टीम ट्रॉफी को एसीसी ऑफिस से आकर उनके हाथों से जाए. नकवी के बर्ताव से बीसीसीआई का पारा चढ़ा हुआ है. भारतीय बोर्ड ने पीसीबी चेयरमैन की शिकायत आईसीसी से करने की बात भी कही है.

बीसीसीआई चाहे तो मोहसिन नकवी को उनके पद से हटा सकता है. हालांकि, इसके लिए उन्हें बाकी देशों का भी साथ चाहिए होगा. भारतीय बोर्ड अविश्वास प्रस्ताव लाकर फिर से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की मांग कर सकता है. अफगानिस्तान, मलेशिया और श्रीलंका भारत के साथ खड़े होते हुए नजर आ सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 01, 2025 09:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola